देखते ही देखते आग ने दस घरों को लिया चपेट में

0 21

बहराइच– धनराजपुर में देर रात अज्ञात कारणों से एक ग्रामीण के घर मे आग लग गयी। जब तक लोग आग बुझाने का प्रयास करते आग ने दस घरों को चपेट में लिया । लोगो ने इसकी सूचना पुलिस को दी । मौके पर पहुंचे डायल 100 की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया ।

Related News
1 of 1,458

अग्निकांड में 10 लाख से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है । जरवल थाना क्षेत्र के धनराजपुर ग्राम में बीती रात जब सब लोग सो रहे थे । इसी दौरान एक ग्रामीण के मकान में आग लग गयी। जब तक लोग कुछ समझ पाते आग ने एक के बाद एक दस घरों को अपनी चपेट में ले लिया। लोगो की सूचना पर पहुंची डायल 100 की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया इस अग्निकांड में ग्राम के मनसा, बुद्धू, सुकई, जगतराम,विजय,ननकू समेत दस ग्रामीणों के मकान पुरी तरह जलकर खाक हो गये । दस लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ है । घटना की जानकारी पर आज कानूनगो गिरधारी व लेखपाल बुद्धीलाल ने ग्राम का दौरा कर अग्निकांड से हुई क्षति का आकलन करते हुये तहसील प्रसाशन को रिपोर्ट भेजी है । 

रिपोर्ट -अमरेंद्र पाठक , बहराइच 

Comments
Loading...