महिला सिपाही का फांसी के फंदे से लटकता मिला शव

0 185

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के बिधूना कोतवाली में तैनात महिला सिपाही ने फांसी के फंदे पर झूल कर आत्महत्या कर ली।सिपाही शीलू गिरी की शादी कुछ माह पहले फिरोजाबाद जिला में तैनात एक अध्यापक से हुई थी।

आज सुबह अज्ञात परिस्थितियों में सिपाही शीलू का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुचे। शव को कब्जे में लिया गया है। इस घटना की जांच पड़ताल शुरू हो गई।

ये भी पढ़ें..छत्तीसगढ़ में मुठभेड़ में एक इनामी नक्सली ढेर

हम आपको बता दें कि जनपद औरैया की कोतवाली बिधूना में आज सुबह एक महिला सिपाही का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। मृतक महिला शीलू गिरी जिला बागपत की निवासी है, जो जनपद औरैया के बिधूना कोतवाली में कार्यरत थी। मृतका बिधूना कस्बे के मोहल्ला किशोरगंज में एक मकान में किराए पर रहती थी। आत्महत्या करने का कारण अभी भी सामने नही आ पाया है।

Related News
1 of 946
पुलिस महकमे में मचा हड़कंप..

बता दें महिला सिपाही शालू का सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो मकान मालिक ने इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुँचे कोतवाल विनोद कुमार शुक्ला ने दरवाजा खोलकर देखा तो महिला कांस्टेबल शालू गिरी फांसी के फंदे पर झूल रही थी।

कोतवाल द्वारा इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई। सूचना पाकर एस पी सुनीति व सीओ बिधूना मुकेश प्रताप सिंह भी पहुंच गए और जांच-पड़ताल में जुट गए।

ये भी पढ़ें..BJP में बड़े बदलाव, प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाए गए मनोज तिवारी, इन पर भी गिरी गाज

Comments
Loading...