Video: ग्राहक के लिए आपस में भिडे व्यापारी, फिर जमकर चले लाठी डंडे

0 49

लॉकडाउन में मिली ढील के दौरान आए दिन मारपीट के video सामने रहे है। लेकिन आपने इस यह तरह से मारपीट नहीं देखी होगी। बता दें कि यूपी के बुलंदशहर में ग्राहक बुलाने को लेकर 2 व्यापारियों के गुटो में जमकर मारपीट हुई खूब लाठी डंडे चले, जिसमे 3 लोग घायल हो गये।

ये भी पढ़ें..दुखदः भूख से तड़पते यूपी वालो को महाराष्ट्र में नहीं मिलता था खाना !

4 लोगों पर मामला दर्ज…

वहीं मारपीट का वीडियो (video) सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस ने 4 लोगो के खिलाफ मामला दर्ज कर घायलो को सरकारी अस्पताल में भर्ती करा दिया, फिलहाल आरोपी फरार है। वायरल वीडियो आज का ही है।

Related News
1 of 15

दरअसल लॉक डाउन में मिली ढील के दौरान आपस मे जमकर मारपीट करने की ये तस्वीरें  बुलंदशहर के डिबाई की है। यहां शनिवार को डिबाई में सुबह जब बाजार खुला तो दुकान से ग्राहक को इशारा कर बुलाने को लेकर 2 व्यापारी गुटो में जमकर मारपीट हुई।

लाठी-डंडे व ईट से एक दूसरे को जमकर पीटने का वीडियो (video) किसी ने बनाकर वायरल कर दिया, जिनके बाद पुलिस ने 4 लोगो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। हालांकि मारपीट में 3 लोग घायल हुए है। फिलहाल पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें..कोरेंटाईन हुए मेडिकल स्टाफ का डांस करता Video मचा रहा धमाल

(रिपोर्ट- कपिल सिंह, बुलंदशहर)

Comments
Loading...