प्रतापगढ़ में दुकानदार की गोली मारकर हत्या

0 18

प्रतापगढ़ — यूपी के प्रतापगढ़ में चाय की दुकान बन्द कर घर जा रहे दुकानदार को अज्ञात बदमाशों ने गोलीमार कर हत्या कर दी। वहीं वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। मौके पर पहुँची पुलिस जांच में जुटी गई। घटना लालगंज कोतवाली के धारुपुर गौखाड़ी गाँव के पास दिया गया घटना को अंजाम।

दरअसल मामला लालगंज कोतवाली इलाके के दादूपुर गौंखडी गांव का है जहां बीती रात अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने 55 वर्षीय वृद्ध दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी । सूचना के बाद परिजन जिला अस्पताल लाये जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों की तहरीर पर दो नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया ।

Related News
1 of 852

जिला अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया और आज होने वाले अंतिम संस्कार पूर्व गांव में तनाव को देखते हुए भारी फोर्स की तैनाती की गई है। पुलिस अधीक्षक का दावा है जल्द ही फरार आरोपी गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया जाएगा वही हत्या की वजह साफ नहीं हो पाई है।

(रिपोर्ट-मनोज त्रिपाठी,प्रतापगढ़)

Comments
Loading...