दुबई सुपर सीरीज के फाइनल में पीवी सिंधू की हार

0 28

स्पोर्ट्स डेस्क –ओलंपिक सिल्वर मेडल विजेता पीवी सिंधू को दुबई सुपर सीरीज फाइनल में विश्व की नंबर दो जापानी खिलाड़ी अकाने यामागुची के हाथों हार का सामना करना पड़ा.सीजन के इस आखिरी और प्रतिष्ठित फिनाले में सिंधू ने फिर से अपना जोश और जज्बा दिखाया लेकिन…

 

Related News
1 of 3

शुरूआती बढ़त के बावजूद आखिर में उन्हें यामागुची से 21-15, 12-21, 19-21 से हार झेलनी पड़ी. यह मुकाबला एक घंटे 31 मिनट तक चला.यह किसी बड़े टूर्नामेंट के फाइनल में सिंधू की तीसरी हार है. वह पिछले साल रियो ओलंपिक और इस साल ग्लास्गो विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में हार गयी थी.

इस मैच से पहले सिंधू का यामागुची के खिलाफ रिकार्ड 5-2 था. इनमें शुक्रवार को ग्रुप चरण के आखिरी मैच की जीत भी शामिल थी लेकिन इस बार भारतीय खिलाड़ी वैसा कमाल नहीं दिखा पायी. वहीं यामागुची ने बेहतर खेल का नजारा पेश किया और वह दमखम के मामले में भी सिंधू से बेहतर साबित हुई.

बता दें कि इस साल अपना चौथा सुपर सीरीज फाइनल खेल रही 22 साल की सिंधू इस तरह से साइना नेहवाल से आगे निकलने में नाकाम रही जिन्होंने 2011 में फाइनल में जगह बनायी थी लेकिन उन्हें भी अपनी हमवतन भारतीय की तरह सिल्वर मेडल से ही संतोष करना पड़ा था. इसके अलावा ज्वाला गुटा और वी दीजू की मिश्रित युगल जोड़ी भी 2009 में उप विजेता रही थी.सिंधू ने इस साल इंडिया ओपन और कोरिया ओपन के रूप में दो सुपर सीरीज खिताब जीते थे. इसके अलावा वह हांगकांग ओपन और विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में भी पहुंची थी.

Comments
Loading...