…और पुतलों को फांसी पर लटकाकर मांगा गया प्रियंका रेड्डी के लिए इंसाफ

0 32

प्रतापगढ़– डॉ. प्रियंका रेड्डी की हैदराबाद में हुई हृदय विदारक हत्या ने लोगो को झकझोर कर रख दिया है। मन में सिहरन पैदा करने वाली इस घटना से लोगो मे एक बार फिर से निर्भया कांड की यादों को जेहन में ताजा कर दिया है।

सुबह से शाम तक शहर में विरोध का क्रम जारी है। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष डॉ नीरज तिवारी की अगुवाई में हाथों में डॉ प्रियंका के पोस्टर लेकर कैंडल मार्च निकाला और दो मिनट का मौन रखा और कांग्रेस कार्यालय पर प्रियंका की तस्वीर के सामने कैंडिल जला कर उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की। डॉ नीरज तिवारी ने घटना की निंदा करते हुए सरकार से इस जघन्यतम घटना की सीबीआई से जांच कराने की मांग की।

Related News
1 of 1,516

बता दें कि सुबह सामाजिक संगठन युवा क्रांति के कार्यकर्ताओं ने चार आरोपियों के पुतलों को अम्बेडकर प्रतिमा के सामने फांसी पर लटकाया था और प्रियंका के हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग की गई थी।

(रिपोर्ट-मनोज त्रिपाठी, प्रतापगढ़)

Comments
Loading...