किराना की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

0 65

बहराइच–नगर के चौक इलाके में स्थित किराना की दुकान में देर रात अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया लोगों ने फोन कर दुकान स्वामी को आग लगने की जानकारी दी देते हुये पुलिस व दमकल विभाग को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस व दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। अग्निकांड में नगदी समेत साथ लाख रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। आग किन कारणों की वजह से लगी इसका पता नही चल सका है। संजीव गुप्ता की न्यू पवन किराना स्टोर के नाम से चौक इलाके में किराना की दुकान है। कल रात वो दुकान बंदकर वैवाहिक समारोह में चले गये देर रात करीब 12 बजे दुकान में अचानक आग लग गयी। लोगों ने दुकान से आग की लपटें निकलते देख थोड़ी दूर पर स्थित चौकी चौक पुलिस व दमकल विभाग को सूचना दी।

Related News
1 of 162

जानकारी मिलते ही चौकी चौक प्रभारी मौके पर पहुंच गये। थोड़ी देर में ही दमकल कर्मी भी मौके पर पहुँच आग पर काबू पा लिया लेकिन तब तक दुकान में रखी लाखों रुपये की नगदी समेत सात लाख का सामान जलकर खाक हो चुका था। आग किन कारणों से लगी इसका पता नही चल सका है ।

(रिपोर्ट-अनुराग पाठक, बहराइच)

Comments
Loading...