मायावती फिर बनीं पार्टी अध्यक्ष

0 26

लखनऊ — बुधवार को हुई बसपा की राष्ट्रीय मीटिंग में सर्वसम्मति से मायावती को एक बार फिर से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है।यही नहीं बसपा ने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव की सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने ऐलान किया।

Related News
1 of 659

इसके अलावा पार्टी ने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान भी कर दिया है। बसपा ने आज लखनऊ में आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में 13 सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव अकेले लड़ने का फैसला किया है। बसपा ने 13 में से 12 सीटों के लिए प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। इस बैठक में मायावती ने कहा कि हमें बैलेंस ऑफ़ पावर बनकर आगे बढ़ना है, सत्ता की मास्टर चाभी अपने हाथों में लिए बिना हमारे लोगों का हित और कल्याण संभव नहीं है।

इन्हें बनाया गया प्रत्याशी

इसमें लखनऊ कैंट- अरुण द्विवेदी,प्रतापगढ़- रणजीत सिंह पटेल,  हमीरपुर सीट- नौशाद अली, गोविंद नगर (कानपुर)- देवी प्रसाद तिवारी,जैदपुर (बाराबंकी) – अखिलेश अम्बेडकर, मानिकपुर (चित्रकूट)- राज नारायण निराला,रामपुर सदर-जुबेर अहमद, घोषी- कयूम अंसारी, बलहा (बहराइच)- रमेश गौतम, टुंडला- सुनील चित्तौड़, एगलस-अभय कुमार, अंबेडकनगर की जलालपुर और सहारनपुर की गंगोह सीट पर प्रत्याशी के नाम का ऐलान नहीं किया है।

Comments
Loading...