भाजपा सरकार बनी तो खून के आंसू रोयेंगे दलित-मुस्लिम – सावित्री बाई फुले 

0 115

बहराइच — लोकसभा चुनावों को लेकर देश मे आदर्श अचारसहिंता लागू है , लेकिन नेताओ को इसका कोई फर्क नही पड़ रहा वोटरों को अपने पाले में

Related News
1 of 653

करने के लिये वो खुलेआम आचारसंहिता की धज्जियां उड़ा रहे है, मतदाताओं को रिझाने के साथ साथ नेता अब अपने भाषणों से जनता को डराने का काम भी करने लगे है । 

बता दें कि हाल ही में बीजेपी से बग़ावत कर कांग्रेस का दामन थामने वाली उत्तर प्रदेश के बहराइच से सांसद सावित्री बाई फूले जो इस बार बहराइच सुरक्षित सीट से कांग्रेस की प्रत्याशी हैं।  उन्होंने रिसिया थाना क्षेत्र के डिहवा गाँव मे एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए दलित और मुस्लिम समाज के लोगो को खून के आसूँ रोने की बात कह डाली सावित्री बाई फूले ने कहा अगर कांग्रेस पार्टी की सरकार नही बनी तो अभी तो रोते हो लेकिन अगर बीजेपी दोबारा सत्ता में आई तो दलित ,पिछड़ा , व मुस्लिम समाज के लोगो को खून के आसुँ रोना पड़ेगा । 

Comments
Loading...