मोदी की आंधी में टिक नही पाएंगी प्रियंका, सम्मेलन में खाली पड़ी रही कुर्सिया

0 15

सोनभद्र — भारतीय जनता पार्टी  युवा मोर्चा के तत्वाधान में युवा कार्यकर्ता विजय लक्ष्य सम्मेलन हिन्दुआरी मंडल में स्थित एक पालीटेक्निक कालेज परिसर में आयोजित हुई।

इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी के बेटे को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह प्रणाम किया करते थे। कांग्रेस के खून में जन्मे असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगई के पुत्र  चीफ जस्टिस तरुण गोगई  ने नरेंद्र मोदी को क्लीन चिट दिया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मायावती सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की बात करती थी जो अब मुसलमानों के वोट तक सीमित रह गयी है। 

Related News
1 of 1,456

सोनभद्र में लोकसभा चुनाव 2019 का मतदान अंतिम चरण में पड़ने वाला है लेकिन सभी प्रमुख दलों के प्रत्याशी घोषित होने के बाद जिले की राजनीति गरम हो गयी है। भारतीय जनता पार्टी के हिन्दुआरी मण्डल में स्थित एक पालीटेक्निक कालेज परिसर में भारतीय युवा मोर्चा का विजय लक्ष्य सम्मेलन आयोजित  किया गया । जिसमें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह मौजूद रहे।  इस युवा विजय लक्ष्य सम्मेलन के दौरान अधिकतर कुर्सियां खाली ही रही और प्रदेश उपाध्यक्ष रावर्ट्सगंज सुरक्षित सीट से  अपना दल (एस) और भारतीय जनता पार्टी के संयुक्त प्रत्यासी पकौड़ी लाल कोल के पक्ष में युवाओ को लगने और जीताने के लिए वोट भी मांगा। 

अपने सम्बोधन में दयाशंकर सिंह ने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह प्रियंका गांधी के बेटे को प्रणाम करते थे। मंत्री से जब  सवाल पूछने पर ऐसा कुछ बोलने से इन्कार किया और  कहा टाइम मैगजीन में हाथ जोड़े फोटो छपी थी। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी पहले भी रायबरेली और अमेठी में चुनाव प्रचार करती रही है लेकिन 2017 के विधानसभा चुनाव में दोनों जगहों से भाजपा ने 5 सीट जीता है। वह यूपी में 40 सीट पर प्रचार करने आयी है उनके  आने से  कोई असर पड़ने वाला नही है। मोदी जी के आंधी के आगे वह टिक नही पाएंगी।

 मायावती के मुसलमानों के वोट मांगने पर कहा कि  सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की बात करती थी अब सिर्फ मुसलमानों के वोट तक सीमित रह गयी है इसके साथ ही उन्होंने कहा कि महागठबंधन के लोग भ्रष्टाचार से बचने और जेल जाने से बचने के लिए बनाए है बेमेल गठबंधन किया हुआ है।  वही कहा कि कांग्रेस पार्टी के पास को अस्त्र नही था अंतिम अस्त्र के रूप में आई है मोदी जी के सामने टिक नही पाएंगी।

(रिपोेर्ट-रविदेव पाण्डेय,सोनभद्र)

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...