फतेहपुरः कोतवाली में खुलेआम गुंडागर्दी का वीडियो वायरल, प्रशासन के फूले हाथ-पाँव

0 34

फतेहपुर–यूपी के फतेहपुर जिले के सदर कोतवाली के अंदर कुछ अराजकतत्वों द्वारा खुली गुंडई व गाली गलौज का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। 

Related News
1 of 1,458

आपको बता दें कि इस वीडियो में कुछ अराजकतत्व कोतवाली के अंदर घुसकर पुलिस प्रशासन को जमकर गाली गलौज कर रहा है। एक शख्स तो ऐसा दिखा जो कि कोतवाली में पड़ी कुर्शी में बैठकर खुलेआम गाली गलौज कर रहा है और वहां मौजूद पुलिसकर्मी मुर्क़दर्शक बने देखते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं इस मामले जब एसपी राहुल राज से बातचीत की गई तो उन्होंने इस मामले में जांच के बाद कार्यवाही का आश्वासन दिया है ।

(रिपोर्ट- नितेश श्रीवास्तव , फतेहपुर )

Comments
Loading...