आधी रात गोलियों की तड़तड़ाहट से गूँज उठा प्रतापगढ़ !

0 17

प्रतापगढ़–प्रतापगढ़ में आधी रात गोलियों की तड़तड़ाहट से नगर कोतवाली के भुलियापुर का 1090 गूँज उठा । पुलिस की स्वाट टीम, इंटेलिजेंस टीम, नगर कोतवाली पुलिस और बदमाशो के बीच मुठभेड़ में दोनों तरफ से लगभग दर्जन भर फायर हुए। 

Related News
1 of 1,458

इस दो तरफा फायरिंग के बाद दो बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़े। अंतरराज्जीय शातिर पचीस हजार का इनामिया बदमाश तौसीम के पैर में लगी दो गोलियां तो वही भाग रहे दूसरे शातिर को पुलिस ने दौड़ाकर दबोच लिया।तो वही इस गोलीबारी में दो सिपाहियो राजेन्द्र ओझा कोतवाली नगर व सरफराज हुसैन स्वाट टीम भी इस गोलीबारी में गम्भीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहा से शातिर बदमाश को हालत गम्भीर देख डॉक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। पुलिस का दावा है कि तौसीम के ऊपर गुजरात के सूरत में भी हत्या का मुकदमा दर्ज है और एक लाख के इनामिया शातिर हत्यारे लुटेरे हब्बू सरोज गैंग का सक्रिय सदस्य है जिसकी काफी दिनों से तलाश थी। 

गत माह मन्धाता के विश्वनाथगंज में हुई बैंक डकैती की सीसीटीवी फुटेज में नजर आए लुटेरो में से एक का हुलिया हूबहू तौसीम जैसा ही है। इसकी शिनाख्त को बैंक कर्मियों के सामने से भी गुजरना होगा। बता दे कि इसकी निगरानी में इंटेलिजेंस टीम और सर्विलांस टीम बराबर लगी हुई थी। आज इनकी लोकेशन ट्रेस हुई तो पुलिस जाल विछाने में जुट गई।

(रिपोर्ट- मनोज त्रिपाठी, प्रतापगढ़ ) 

Comments
Loading...