गोल्फर ज्योति रंधावा से मिलने पहुंचे, भाई बहन व बहनोई  हुये भावुक

0 31

बहराइच — जिला कारागार में निरुद्ध अंतरराष्ट्रीय गोल्फर ज्योति सिंह रंधावा से रविवार को उनकी बहन और बहनोई के साथ ही भाई ने पहुंचकर मुलाकात की। आधे घंटे की मुलाकात में रंधावा काफी भावुक नजर आए। उनके बहनोई भी सेना में कर्नल हैं। 

 

Related News
1 of 1,457

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में खपरा वन चौकी के निकट जंगली जानवरों का शिकार करने के आरोप में अंतरराष्ट्रीय गोल्फर ज्योति सिंह रंधावा को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद से वह जिला कारागार में बंद चल रहे हैं। ज्योति सिंह रंधावा से मिलने के लिए रविवार को उनकी बहन प्रिया रंधावा और सेना में कर्नल बहनोई अजय सिंह के साथ ही रंधावा के भाई प्रीतम मिलने के लिए पहुंचे। जिला कारागार में सभी ने लगभग आधे घंटे तक रंधावा से मुलाकात की।

बहन और बहनोई को देखकर रंधावा काफी भावुक नजर आए। बहनोई ने जल्द ही न्यायिक प्रक्रिया के तहत जमानत मिलने का आश्वासन भी दिया। जेल में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में उन्होंने जेल के अधिकारियों से जानकारी ली। हालांकि जिला कारागार से बाहर निकलते समय बहनोई और बहन ने मीडिया से दूरी बनाए रखी। 

(रिपोर्ट-अनुराग पाठक,बहराइच)

Comments
Loading...