कांग्रेस को तगड़ा झटका, कई दिग्गजों ने थामा भाजपा का दामन

0 80

पंजाब में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। यहां कांग्रेस के कई दिग्गज भाजपा में शामिल हो गए। वहीं गृह मंत्री अमित शाह चंडीगढ़ पहुंच गए हैं। चंडीगढ़ भाजपा कार्यालय में पार्टी नेताओं ने अमित शाह का शानदार स्वागत किया। शाह ने पार्टी के नेताओं को टिप्स दे रहे हैं। इससे पूर्व आज पंजाब में कांग्रेस व शिअद के कई दिग्गज नेता आज भाजपा में शामिल हो गए। पंजाब के इन नेताओं को चंडीगढ़ में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत ने पार्टी में शामिल कराया। गृह मंत्री अमित शाह भी चंडीगढ़ भाजपा मुख्यालय पहुंच गए हैं।

ये भी पढ़ें..सिविल अस्पताल में युवक ने की पत्नी की हत्या, 4 दिन पहले बेटे को दिया था जन्म

गजेंद्र शेखावत ने अकाली दल के पूर्व विधायक सरूप चंद सिंगला, पूर्व विधायक महिंद्र कौर जोश, पूर्व कांग्रेसी मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ,पूर्व विधायक केवल ढिल्लों, पूर्व मंत्री गुरप्रीत कांगड़, पूर्व मंत्री डाक्टर राजकुमार वेरका, पूर्व मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू को पार्टी में शामिल कराया। इस मौके पर सुनील जाखड़ भी मौजूद रहे। सुनील जाखड़ पहले ही भाजपा का दामन थाम चुके हैं।

Related News
1 of 585

बता दें कि पंजाब में विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद कांग्रेस के लिए यह दूसरा बड़ा झटका है जब उसके सीनियर नेता जिनमें कई पूर्व मंत्री भी हैं पार्टी को छोड़कर भाजपा का दामन थाम रहे हैं। बरनाला से दो बार कांग्रेस के विधायक रहे केवल सिंह ढ़िल्लों को इस बार पार्टी का टिकट नहीं मिला और उनकी पार्टी विरोधी गतिविधियों को देखते हुए कांग्रेस ने उन्हें कांग्रेस से बाहर निकाल दिया। आज वह भाजपा में शामिल हो गए।

भी पढ़ें..सुपरस्टार पवन सिंह पत्नी ज्योति से तलाक के लिए पहुंचे कोर्ट, इस एक्ट्रेस से जल्द रचाएंगे तीसरी शादी

ये भी पढ़ें..अमिताभ, शाहरुख़ के साथ इन दिग्गज अभिनेताओं पर दर्ज हुआ एफआईआर, जानें क्या है मामला

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...