यूपी में बड़ा फेरबदल, नौ जिलों के डीएम किए गए इधर से उधर

0 7

न्यूज़ डेस्क — उत्तर प्रदेश में योगी सरकार की ओर से एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। मंगलवार शाम सूबे के 16 आईएएस अफसरों के तबादले किए गए, इनमें 9 जिलों के डीएम शामिल हैं।

सरकार की ओर से विशेष सचिव उदयभानु त्रिपाठी ने इस बाबत बाबत आदेश जारी किए। शासन द्वारा जारी आदेश के बाद कई जिलों में नए जिलाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। आगरा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अनिल ढींगरा को मेरठ और उत्तर प्रदेश के अपर आबकारी आयुक्त दिव्य प्रकाश गिरि को बांदा का डीएम बनाया गया है। अबतक बांदा के डीएम रहे महेन्द्र बहादुर सिंह को जिलाधिकारी रामपुर के पद पर तैनाती दी गई है। वहीं रामपुर के जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी को डीएम झांसी के पद पर नई तैनाती दी गई है। उत्तर प्रदेश शासन में विशेष सचिव पद पर रहे सहदेव को महोबा और संगीता सिंह को सुलतानपुर का डीएम बनाया गया गया है। लोक निर्माण विभाग के विशेष सचिव मुजफ्फरनगर राजीव शर्मा के नए जिलाधिकारी बनाए गए हैं। बस्ती जिले के डीएम अरविन्द कुमार सिंह नेडा के विशेष सचिव बनाए गए हैं। अरविन्द सिंह की जगह पर विशेष सचिव, कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा सुशील कुमार मौर्या को बस्ती जिले का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। 

अफसर, इन पदों पर थे, यहां हुई तैनाती:

1- समीर वर्मा- जिलाधिकारी, मेरठ- सचिव, गृह विभाग।

2- गौरी शंकर प्रियदर्शी- जिलाधिकारी, मुजफ्फरनगर- सचिव, नगर विकास विभाग।

3- राम विशाल मिश्रा- जिलाधिकारी, महोबा- आयुक्त, चित्रकूट धाम मण्डल।

4- हरेंद्र वीर सिंह- जिलाधिकारी, सुल्तानपुर- आयुक्त, चकबन्दी।

5- कर्ण सिंह चौहान- जिलाधिकारी, झांसी- सचिव, मानवाधिकार आयोग।

6- जगत राज- जिलाधिकारी, बिजनौर- सचिव, संस्कृति विभाग एवं निदेशक, संस्कृति निदेशालय।

Related News
1 of 1,456

7- अनिल ढींगरा- उपाध्यक्ष, आगरा विकास प्राधिकरण- जिलाधिकारी, मेरठ।

8- दिव्य प्रकाश गिरी- अपर आबकारी आयुक्त, इलाहाबाद- जिलाधिकारी, बांदा।

9- मधेन्‍द्र बहादुर सिंह- जिलाधिकारी, बांदा- जिलाधिकारी, रामपुर।

10- शिव सहाय अवस्‍थी- जिलाधिकारी, रामपुर- जिलाधिकारी, झांसी।

11- सहदेव- विशेष सचिव, कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा- जिलाधिकारी महोबा।

12- संगीता ‌‌सिंह- विशेष सचिव, गैर परम्परागत ऊर्जा स्रोत विभाग एवं निदेशक- जिलाधिकारी, सुल्तानपुर।

13- राजीव शर्मा- विशेष सचिव, लोक निर्माण विभाग- जिलाधिकारी, मुजफ्फरनगर।

14- अटल कुमार राय- अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, नोएडा- ‌जिलाधिकारी, बिजनौर।

15- अरविंद कुमार सिंह- जिलाधिकारी, बस्ती- निदेशक, नेडा एवं विशेष सचिव, गैर परम्परागत ऊर्जा स्रोत।

16- सुशील कुमार मौर्या- विशेष सचिव, कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा- जिलाधिकारी, बस्ती।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...