IPL 2018: KXIP को हराकर RCB ने बदला प्लेऑफ का समीकरण !

0 23

स्पोर्ट्स डेस्क — सोमवार को किंग्स इलेवन पंजाब और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेले गए मुकाबले में KXIP को हराकर RCB ने प्ले ऑफ का समीकरण पूरी तरह से बदल दिया है. 71 गेंद शेष रहते मिली इस जीत ने RCB के साथ ही मुंबई इंडियंस को भी राहत पहुंचाई है।

जहां शुरुआत में प्ले ऑफ के लिए सबसे मजबूत टीम दिख रही पंजाब की राह अब मुश्किल होते दिख रही है तो बाहर होते दिख रही बैंगलोर की किस्मत चमकने लगी है। प्ले ऑफ में सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नैसुपर किंग्स टीम पहले ही पहुंच चुकी हैं। बचे 2 स्थानों के लिए 5 टीमें दौड़ में हैं। 

कोलकाता नाइट राइडर्स- 

कोलकाता नाइट राइडर्स फिलहाल 12 मैचों में 12 पॉइंट्स के साथ तीसरे नंबर पर है। मुंबई से मिली 102 रनों की शर्मनाक हार के बाद उसने जोरदार वापसी करते हुए पंजाब को हराया। आज यानी 15 मई को उसका मुकाबला राजस्थान रॉयल्स से ईडन गार्डंस में है। इस मैच में जीतने वाली टीम के 14 पॉइंट्स हो जाएंगे, क्योंकि राजस्थान के भी 12 अंक हैं। अगर कोलकाता यह मै जीतती है तो वह प्ले ऑफ क्वॉलिफाइ करने के और करीब पहुंच जाएगी। हारने पर उसे अपने आखिरी मुकाबले में जीत दर्ज करनी होगी। यही नहीं, उसकी किस्मत काफी कुछ राजस्थान और किंग्स इलेवन पंजाब की हार पर भी निर्भर है। रन रेट के मामले में केकेआर (-0.189), मुंबई और बैंगलोर (+0.218) से कमजोर है, जो उसकी राह में रोड़ा बन सकती है। 

मुंबई इंडियंस-

मुंबई के भले ही 12 मैचों में 10 पॉइंट्स, लेकिन पॉजिटिव रन रेट उसके लिए खुशी की बात है। पंजाब को मिली बैंगलोर से हार ने उसे एक और लाइफ लाइन दे दिया है। मुंबई अगर अपने दोनों मुकाबले पंजाब और दिल्ली के खिलाफ जीत जाती है तो वह आसानी से प्ले ऑफ में पहुंच जाएगी। एक मुकाबला हारने पर भी रन रेट के आधार पर मौका मिल सकता है, लेकिन ऐसा तब होगा जब अन्य टीमों के भी 14 की बजाय 12 पॉइंट्स होंगे और रन रेट में मुंबई अव्वल रहेगी। 

Related News
1 of 253

किंग्स इलेवन पंजाब-

क्रिस गेल, लोकेश राहुल, एंड्रू टाय और मुजीब उर रहमान ने शुरुआत में जिस तरह से किंग्स इलेवन पंजाब को जीत दिलाई थी, उससे वह प्ले ऑफ की सबसे मजबूत टीम दिख रही थी। लेकिन, पिछले तीन मुकाबलों मिली हार के बाद वह पिछड़ते दिख रही है।अगर उसे अगर प्ले ऑफ में पहुंचना है तो मुंबई इंडियंस और चेन्नै सुपर किंग्स के खिलाफ होने वाले आखिरी दोनों मैचों में जीत दर्ज करनी होगी। 

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर-

मुंबई की तरह बैंगलोर के लिए भी बेहतर रन रेट राहत की बात है। हालांकि, उसे भी दोनों मुकाबले जीतने होंगे। इतना ही नहीं, पंजाब और केकेआर को कम से कम एक मुकाबला हारना होगा। दो मुकाबले जीतने पर RCB के 14 पॉइंट्स हो जाएंगे और अगर बेहतर रन रेट रहा तो वह क्वॉलिफाइ कर लेगी। 

राजस्थान रॉयल्स-

टूर्नमेंट में खराब शुरुआत के बाद जोरदार कमबैक करने वाली राजस्थान रॉयल्स की टीम फिलहाल चौथे नंबर पर है। शानदार फॉर्म में चल रहे जोस बटलर बैटिंग और ऑलराउंडर जोफ्रा आर्चर से उसे काफी उम्मीदें होंगी। अगर वह आज केकेआर को हरा देती है तो उसके 14 पॉइंट हो जाएंगे। राजस्थान की कोशिश आखिरी मुकाबला भी जीतने की होनी चाहिए, क्योंकि उसका रन रेट बेहद खराब है। सिर्फ एक मैच जीतने पर हो सकता है उसका काम ना बने। 

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...