अभ्यास के दौरान राष्ट्रीय खिलाड़ी की मौत, भारत के लिए चाहते थे खेलना

0 27

बरेली– जिले के स्टेडियम में वार्मअप करते समय एक नेशनल हॉकी प्लेयर की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही स्टेडियम में सभी सन्न रह गए। पुलिस ने मौत को संदिग्ध मानते हुए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक विनोद सिंह मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में वार्मअप कर रहे थे।

Related News
1 of 253

जैसे ही विनोद ने एस्ट्रो टर्फ मैदान पर दौड़ना शुरू किया और कुछ कदम ही दौड़े कि अचानक ही उनेक सीने में दर्द होने के चलते वह जमीन पर गिर के बेहोश हो गए। विनोद को मैदान पर गिरा देख तुरंत साथी खिलाडी विनोद को तुरंत ही डॉक्टर के पास ले गए जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा लेकिन मौत की कोई वजह स्पष्ट नहीं हो पाई। डॉक्टरों ने विनोद के हार्ट और विसरा को सुरक्षित कर लिया है। विनोद को हॉकी की दुनिया में बेहद टैलंटेड खिलाडी माना जाता था। वे खुद भी भारतीय टीम के लिए खेलने की बात करते थे।

विनोद 2013 से बिहार की ओर से हॉकी की चार नेशनल प्रतियोगिता में भाग ले चुके थे। विनोद कैंट क्षेत्र के गांव भरतौल का रहने वाला था। विनोद ने अपने करियर में सात गोल्ड और पांच सिल्वर मेडल जीते थे। विनोद को हॉकी में एक कुशल डिफेंडर माना जाता था।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...