फावड़े से पत्नी का सर अलग कर फरार हुआ पति

0 27

बहराइच– एक युवक ने बुधवार की रात अपनी पत्नी की फावड़ा से प्रहार कर गला काटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद युवक फरार हो गया लोगों को जब इसकी भनक लगी तो लोगों के होश उड़ गये। 

जानकारी मिलने पर मृतका के मायके वाले पहुंचे। उनकी सूचना पर पुलिस ने लाश को कब्जे मलेकर गुरूवार की दोपहर मे पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पयागपुर थाना के मोहम्मदपुर बेलवा में बुधवार की रात राजू पुत्र इकबाल ने अपनी पत्नी का फावड़े से गला काट कर हत्या कर दी। वारदात के बाद घर मे ताला बंद कर फरार हो गया। उस समय राजू के अन्य परिजन घर पर नही थे। परिजनो के घर वापसी पर घटना का पता चल सका। मृतका के पिता हुजूरपुर थाने के खानपुर निवासी सिराजूल ने परिजनों के साथ रात ही में बेटी की ससुराल पहुंचकर मृतका के पति के विरुद्ध दहेज के लिए हत्या की तहरीर दी है।

Related News
1 of 810

थाना अध्य्क्ष बृजेश पांडेय ने बताया कि सिराजुल निवासी खानपुर हुजूरपुर ने तहरीर ने बताया कि उसकी लड़की की शादी 3 वर्ष पहले राजू पुत्र इकबाल निवासी मोहम्मदपुर बेलवा के साथ हुई थी जो शादी के बाद से लगातार मोटरसाइकिल के लिए प्रताड़ित किया करता था और न मिलने पर जान से मारने की बात करता रहता था।  

पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लाश का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है। पांडेय ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है शीघ्र ही आरोपी की गिरफ्तारी कर ली जाएंगी।

(रिपोर्ट- अनुराग पाठक, बहराइच ) 

Comments
Loading...