CBSE बोर्ड: यूपी की हंसिका व करिश्मा ने किया टॉप तो लखनऊ की आयुषी भी नहीं रही पीछे

0 30

लखनऊ — केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने गुरुवार को 12वीं का परिणाम घोषित कर दिया। जिसमें 500 में से 499 अंक लाकर पहले स्थान पर यूपी की दो लड़कियों ने जगह बनाई है।

वहीं, तीन लड़कियों ने 500 में से 498 नंबर लाकर दूसरा स्थान हासिल किया है। जबकि तीसरे स्थान पर 18 बच्चों रहे जिन्होंने 500 में से 497 अंक हासिल किए। बता दें कि यूपी के गाजियाबाद की हंसिका शुक्‍ला और मुजफफरनगर एसवी स्‍कूल की करिश्मा अरोड़ा ने पूरे भारत में पहला स्‍थान प्राप्‍त किया है। दोनों को 500 में से 499 नंबर मिले हैं।

गौरतलब है कि इस साल सीबीएसई 12वीं में कुल 7,48,498-छात्र और 5,38,861 छात्राओं ने परीक्षा दी थी।इस बार कुल 83.4 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं जिसमें 88.70 प्रतिशत लड़कियां और 79.40 प्रतिशत लड़के शामिल हैं। जबकि बीते साल सीबीएसई 12वीं का रिजल्‍ट 83.01 प्रतिशत रहा था। जिसमें 78.99 फीसदी लड़के व 88.31फीसदी लड़कियों ने बाजी मारी थी।

Related News
1 of 55

ये रही पूरी लिस्ट….

  • हंसिका शुक्ला (499 अंक) – गाजियाबाद, यूपी
  • करिश्मा अरोरा (499 अंक) – मुजफ्फरनगर, यूपी
  • गौरांगी चावला (498 अंक) – ऋषिकेश, उत्तराखंड
  • ऐश्वर्या (498 अंक) – रायबरेली, यूपी
  • भव्या (498 अंक) – जींद, हरियाणा
  • आयुषी उपाध्याय (497 अंक) – लखनऊ, यूपी
  • महक तलवार (497 अंक)- दिल्ली
  • पार्थ सेनी (497 अंक) – सोलान, हिमाचल प्रदेश
  • विराज जिंदल (497 अंक) – नई दिल्ली
  • अनन्या गोयल (497 अंक) – मेरठ, यूपी
  • रुबानी चीमा (497 अंक) – हिसार, हरियाणा
  • ऐशना जैन (497 अंक) – गाजियाबाद, यूपी
  • वंशिका भगत (497 अंक) – मेरठ, यूपी
  • अर्पित माहेश्नरी (497 अंक) – गाजियाबाद, यूपी
  • दिशांक जिंदल (497 अंक) – चंडीगढ़, पंजाब
  • दिव्या अग्रवाल (497 अंक) – मेरठ, यूपी
  • पीयूष झा (497 अंक) – देहरादून, उत्तराखंड
  • तिशा गुप्ता (497 अंक) – अलवर, राजस्थान
  • जी. कार्तिक बालाजी (497 अंक) – चेन्नई, तमिलनाडु
  • गरिमा शर्मा (497 अंक) – नोएडा, यूपी
  • इबादत सिंह बक्षी (497 अंक) – नोएडा, यूपी
  • प्रज्ञा खारकवाल (497 अंक) – गाजियाबाद, यूपी
  • श्रेया पांडे (497 अंक) – नैनीताल, उत्तराखंड

स्टूडेंट्स सीबीएसई की ऑफ‍िश‍ियल वेबसाइट cbseresults.nic.in और results.nic.in पर अपना र‍िजल्‍ट देख सकते हैं।

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...