ये घरेलू उपाय दिला सकते हैं बहरेपन से छुटकारा

0 49

हेल्थ डेस्क- बहरेपन की समस्या कुछ लोगों को बचपन से होती है और कुछ की किसी दुर्घटना या फिर अपनी लापरवाही जैसे ज्यादा देर ईयरफोन लगा कर म्यूजिक सुनना, नहाते समय पानी कान में चले जाना, घर पर कान की सफाई करना, कान में कड़ा मैल जमने आदि के कारण सुनने की शक्ति खत्म हो जाती है।

कभी-कभी बढ़ती उम्र में भी बहरेपन की समस्या होने लगती है। ऐसे में आप कुछ घरेलू नुस्खों का सहारा लेकर भी इससे छुटकारा पा सकते हैं।

1. सरसों का तेल और धनिया:

बहरेपन से छुटकारा पाने लिए सरसों के तेल में धनिए के बीज डाल कर इसे पकाएं। जब तेल जल कर आधा रह जाए तो इसे छान लें। फिर इसे ठंडा करके कान में डालें।

2. सफेद प्याज:

सफेद प्याज के अर्क को दिन में तीन बार डालने से बहरेपन से राहत मिलती है। इस उपाय को 2-3 महीने तक करें।

3. गाय का दूध:

Related News
1 of 38

गाय के दूध में 1 चुटकी हीरा हींग डाल कर अच्छी तरह से मिलाएं और इसे 2 बार कान में डालें।

4. लहसुन:

लहसुन में बहुत सारे औषधीय गुण पाए जाते हैं। बहरेपन की समस्या में इसे प्रयोग में लाने के लिए लहसुन की 7-8 कलियां छील कर 100 ग्राम सरसों के तेल में पकाएं। फिर इस तेल को ठंडा करके बूंद-बूंद करके कान में डालें।

5. मूली का रस:

बहरेपन से राहत पाने के लिए सरसों के तेल में थोड़ा-सा मूली का रस मिलाएं और इसे इस्तेमाल करें।

6. बेल और अनार के पत्तों का रस:

इस उपाय को करने के लिए 1-1 चम्मच बेल और अनार के पत्तों का रस दोनों मिलाकर 100 ग्राम सरसों के तेल में डाल कर तब तक पकाएं जब तक तेल आधा न हो जाए। फिर इसे आंच से हटा कर छान कर शीशी में रखें और इस्तेमाल करें।

 

Comments
Loading...