परीक्षा न दे पाने से आहत बीएड की छात्रा ने विद्यालय के सामने किया हंगामा

छात्रा का आरोप है कि अटेंडेंस कम होने के चलते उसको परीक्षा में नहीं बैठने दिया जा रहा है.

0 39

प्रतापगढ़ — जिले के कुंडा कोतवाली क्षेत्र में परीक्षा न दे पाने से आहत बीएड की छात्रा ने विद्यालय में जमकर हंगामा काटा।इस दौरान मौके पर तमाशबीनों की भारी भीड़ जुट गई।वहीं सूचना पर पहुंची इलाकाई पुलिस मामले को सुझलाने में जुटी रही।

Related News
1 of 59

दरअसल मामला कृपालु महिला महाविद्यालय का है यह पढ़ने वाली बीएड की छात्रा अंजू सिंह का आरोप है कि अटेंडेंस कम होने के चलते उसको परीक्षा में नहीं बैठने दिया जा रहा है। जबकि छात्रा ने छुट्टी के लिए मेडिकल लगाया था लेकिन कॉलेज प्रसाशन ने उसका मेडिकल नहीं माना और परीक्षा में नहीं बैठने दिया। जिससे आहत छात्रा ने कॉलेज के सामने सड़क पर लेटकर प्रदर्शन किया।इस दौरान भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। फिलहाल सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

(रिपोेर्ट-मनोज त्रिपाठी,प्रतापगढ़)

Comments
Loading...