गर्भवती महिला के साथ एसपी ने मदद करने के नाम पर की हैवानियत, पुलिस ने किया गिरफ्तार

एक गर्भवती महिला के साथ पुलिस ने जबरन दुष्कर्म किया। एसपी ने गर्भवती महिला का फायदा उठा उसको अपनी सरकारी कोठी में बुला कर उसके साथ दो बार दुष्कर्म किया।

0 825

एक गर्भवती महिला के साथ पुलिस ने जबरन दुष्कर्म किया। बता दें कि एसपी ने गर्भवती शिकायतकर्ता का फायदा उठा उसको अपनी सरकारी कोठी में बुला कर उसके साथ दो बार दुष्कर्म किया। वही यह मामला पंजाब पुलिस ने गुरदासपुर के एसपी को दुष्कर्म के मामले में मोगा से गिफ्तार किया है। दरअसल पीड़िता इसकी शिकायत करीब दो महीने पहले ही की थी।

एसपी ने गर्भवती महिला के साथ की हैवानियत:

बता दें कि यह मामला मामले को लेकर करीब ढाई महीने चली SIT की जांच के बाद दो जुलाई को एसपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। दरअसल दीनानगर की एक महिला ने पुलिस हेड क्वार्टर चंडीगढ़ में शिकायत भेज कर कहा था कि उसने दहेज प्रताड़ना के मामले में एसएसपी गुरदासपर को शिकायत दी थी। जिसके संदर्भ में एसपी गुरमीत सिंह सिद्धू ने उसे अपनी कोठी में बुलाया। दहेज प्रताड़ना के मामले में केस दर्ज करवाने का झांसा देकर और अपने पद का दुरुपयोग कर उसे डरा धमका कर दो बार जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। उस दौरान वह महिला गर्भवती थी। इसके बावजूद एसपी उसे ऑडियो और वीडियो काल के जरिए परेशान करने लगा।

पुलिस ने एसपी को किया गिरफ्तार:

Related News
1 of 811

वहीं गिरफ्तारी में अमृतसर (ग्रामीण) और मोगा पुलिस की एक संयुक्त टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। क्योंकि महिला ने एसपी के खिलाफ दो जुलाई को थाना सिटी गुरदासपुर में आईपीसी धारा 376 (2) एक पुलिस अधिकारी की ओर से उसकी आधिकारिक स्थिति का फायदा उठाकर दुष्कर्म करने और धमकाने के तहत मामला दर्ज करवाया था।

 

 

पढ़ें..सुपरस्टार पवन सिंह पत्नी ज्योति से तलाक के लिए पहुंचे कोर्ट, इस एक्ट्रेस से जल्द रचाएंगे तीसरी शादी

ये भी पढ़ें..अमिताभ, शाहरुख़ के साथ इन दिग्गज अभिनेताओं पर दर्ज हुआ एफआईआर, जानें क्या है मामला

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...