शादी के रस्मों के बीच दूल्हे की करतूत देख दुल्हन ने फेरे लेने से किया इनकार, जाने क्या है मामला

आज कल शादियों का सीजन चल रहा है। ऐसे में आये दिन शादी से जुडी ऐसी खबरे देखने, सुनने और पढने के लिए मिल जाती है जिसपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है।

0 322

आज कल शादियों का सीजन चल रहा है। ऐसे में आये दिन शादी से जुडी ऐसी खबरे देखने, सुनने और पढने के लिए मिल जाती है जिसपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। दरअसल  एक युवक की पहली शादी होने के बाद भी दूसरी शादी करने पहुंच गया। इसकी जानकारी दुल्हन पक्ष के लोगों को नहीं थी। वहीं जैसे ही दूल्हे के दूसरी शादी करने का राज दुल्हन पक्ष को मालूम हुआ तो उन लोगों ने सभी बारातियों को बंधक बना लिया। इस मामले की जानकारी दुल्हन पक्ष को जयमाला कार्यक्रम के बाद हुई। इसके बाद दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया।

दुल्हन के घर वालों ने दूल्हा ,समेत बरातियों को बनाया बंधक:

जानकारी के मुताबिक यह मामला उत्तर प्रदेश का है। कासगंज के एक गांव से बारात आई थी। बारात कोतवाली नगर के एक गांव में आई थी। वहीं जयमाला होने के बाद दुल्हन पक्ष को जानकारी हुई कि लड़का पहले से ही शादीशुदा है। इसे सुनते ही दुल्हन पक्ष पूरी तरह से बिखर गए और दूल्हा समेत बारातियों को बंधक बना लेते है। फिर दोनों पक्षों में हाथापाई तक शुरू हो गई। वहीं इस मामले की जानकारी संबंधिक गांवों के प्रधानों को लगी तो दोनों गांव के प्रधान पहुंच गए और पंचायत भी कराई। मामला नहीं सुलझ पाया तो इसके बारे में पुलिस को सूचित कर दिया।

शादी में पहुंची पुलिस:

Related News
1 of 1,473

जानकारी मिलते ही नगर पुलिस  मौके पर पहुंच गई और दोनों पक्ष से बातचीत कर दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। ऐसा बताया जा रहा है कि लड़की वाले लड़के वालों से शादी में जितना खर्च हुआ है, वह सब खर्च देने की मांग रहे है। लेकिन समस्या यह है कि दूल्हा पक्ष पैसे देने में असमर्थ है। हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

 

भी पढ़ें..IPL 2022 के लिए सज चुके हैं मैदान, जानिए कल कितने बजे से शुरू होगा टूर्नामेंट

ये भी पढ़ें..BCCI सेक्रेटरी जय शाह ने किया ऐलान, कब, कहां सजेगा आईपीएल मेगा ऑक्शन का बाजार 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...