सपा नेता के भतीजे पर हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

0 54

मेरठ — यूपी के मेरठ लगातार हो रहे एनंकाउटरों के बाद भी अपराधी बाज नहीं आ रहे है। इसी कड़ी में मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब कुछ हमलावरों ने एक छात्र पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान छात्र के पैर में गोली लगी। हमलावर तमंचा लहराते हुए फरार हो गए।

वहीं गंभीर रुप से घायल छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। घायल छात्र सपा नेता अतुल प्रधान का भतीजा बताया जा रहा है।

Related News
1 of 777

बताया जा रहा है कि जागृति विहार निवासी वंश प्रधान बुधवार शाम ड्राइक्लीन के लिए दिए गए कपड़े लेने गया था। इसी दौरान सेक्टर आठ में तीन युवकों ने उसे गोली मार दी। टांग में गोली लगने से वंश घायल हो गया। वहीं गोली चलते ही सड़क पर हड़कंप मच गया। उधर, हमले के बाद हमलावर पिस्टल लहराते मौके से फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल वंश को अस्पताल में भर्ती कराया। वंश ने बताया कि वह छात्र है और सपा नेता अतुल प्रधान का रिश्तेदार भी है। वंश के मुताबिक गोली मारने वालों में मंत्री, अनुराग और एक अज्ञात युवक शामिल थे।

फिलहाल एक वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है ये जिस युवक का वीडियो है वो तीनो आरोपियों में से ही एक है।वहीं पुलिस का कहने है कि मामले की जांच कर जल्द कार्यवाही की जाएगी।

(रिपोर्ट-शुभम शर्मा,मेरठ)

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...