यूक्रेन में रूस के धमाकों से हर तरफ फैली दहसत, जानिए क्यों राष्ट्रपति पुतिन ने किया युद्ध का ऐलान

यूक्रेन में  रूस के आधुनिक हथियार और तोप तबाही मचा रहा है, जिससे आम नागरिकों के जीवन पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।

0 256

यूक्रेन पर रूस के हमले से वहां के लोग दहशत में आ गए है। यूक्रेन में  रूस के आधुनिक हथियार और तोप तबाही मचा रहा है, जिससे आम नागरिकों के जीवन पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। इस बीच एक बेहद ही खौफनाक वीडियो सामने आया है। जिसमें साइकिल से जा रहे एक शख्स पर अचानक तोप का गोला गिरता हुआ दिखाई देता है जिसके बाद जोरदार धमाका होता है और हर तरफ आग फ़ैल जाती है। फिर सब कुछ खत्म हो जाता है।

अचानक गिरा आग का गोला:

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अब तक यूक्रेन में 137 लोगों की जान जा चुकी है। वही इस वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे एक साइकिल सवार सड़क पर जा रहा होता है और अचानक उस पर बम के गोले गिरते हैं। चंद सेकंड में ही उसकी जिंदगी खत्म हो जाती है। रूस के लगातार हमले से यूक्रेन के  निर्दोष लोगों की जान जा रही है।

भारत के प्रधानमंत्री ने रूस के राष्ट्रपति से की हिंसा रोकने की अपील:

Related News
1 of 1,033

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध सभी देशों के लिए चिंता का विषय बन गया है। इस जंग को देख कर कुछ लोग तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत भी कह रहे हैं। तो वहीं ज्यादातर लोगों का मानना है कि जल्द ही दोनों देशों के बीच शांति बहाल नहीं की गई तो बाकी के देश भी परेशानी में आ सकते हैं। इस परेशनी को देखते हुए भारत ने रूस से हिंसा रोकने की अपील की, जिस पर रूस के राष्ट्रपति पुतिन से पीएम मोदी की बातचीत भी हुई। वहीं रूस के इस हिंसात्मक कदम को देखते हुए अमेरिका ने भी निंदा की है।

क्यों रूस ने यूक्रेन पर किया हमला:

रूस की तरफ से जारी बयान के मुताबिक राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम मोदी को बताया कि डोनबास के आम नागरिकों पर कीव से चलने वाली सरकार ने आक्रामक कार्रवाई की। मिंस्क समझौते का उल्लंघन भी किया गया और इसके अलावा यूक्रेन में अमेरिका और नाटो की मदद से सामरिक तौर पर जो गतिविधियां चल रही थीं। बता दें कि बुधवार को ही रूस सर्मथित इन अलगाववादी इलाकों ने पुतिन से सैनिक भेजने की मांग की थी। इन सबकी वजह से ही रूस को यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई करना पड़ा।

 

भी पढ़ें..6 साल की मासूम का चलती ट्रेन में युवक ने बेरहमी से किया रेप, देखते ही मां ने किया ऐसा काम

ये भी पढ़ें..BCCI सेक्रेटरी जय शाह ने किया ऐलान, कब, कहां सजेगा आईपीएल मेगा ऑक्शन का बाजार 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...