आज का भाग्यफलः 31 दिसंबर 2020

0 85

मेष- किसी मनोरंजक यात्रा का आयोजन हो सकता है। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। आराम तथा मनोरंजन का समय प्राप्त होगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे।

वृष- कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि लाभदायक रहेंगे। किसी बड़े कार्य को करने का मन बनेगा।

मिथुन- कार्यस्थल पर सुधार व परिवर्तन हो सकता है। निवेश लाभदायक रहेगा। भाग्य का साथ रहेगा। प्रसन्नता तथा उत्साह से काम कर पाएंगे। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। जल्दबाजी से बचें।

कर्क- घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। उत्साह से कार्य कर पाएंगे। ईर्ष्यालु व्यक्तियों से सावधान रहें। प्रमाद न करें। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। अटके काम पूरे होंगे। ऐश्वर्य के साधनों पर खर्च होगा।

सिंह- स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रमाद से बचकर ध्यान दें। कारोबार अच्छा चलेगा। निवेश इत्यादि मनोनुकूल रहेंगे। यात्रा की योजना बनेगी।

कन्या- घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। आय में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। निवेशादि शुभ फल देंगे। पारिवारिक चिंता रहेगी। विवाद न करें। जोखिम से बचें।

Related News
1 of 556

तुला- जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग का मन पठन-पाठन आदि में लगेगा। आय बनी रहेगी।

वृश्चिक- व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। भाग्य अनुकूल है।

धनु- सफलता मिलेगी। शेयर मार्केट व मुच्युअल फंड लाभदायक रहेगा। जल्दबाजी न करें। समय की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। पार्टनरों व मित्रों का सहयोग व मार्गदर्शन मिलेगा।

मकर- परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। नौकरी में उच्चाधिकारियों की प्रसन्नता प्राप्त होगी। प्रशंसा मिलेगी। जल्दबाजी व अति उत्साह में कोई कार्य न करें। धनार्जन होगा।

कुंभ- किसी प्रभावशाली प्रबुद्ध व्यक्ति से मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। धनलाभ के अवसर बार-बार प्राप्त होंगे। थकान व कमजोरी रह सकती है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी।

मीन- यात्रा-दर्शन आदि के सुयोग बनेंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। राजकीय व्यक्ति से परिचय बढ़ सकता है। व्यस्तता रहेगी। थकान व कमजोरी रह सकती है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...