प्रियंका गांधी का बड़ा एलान, चुनाव जीतने पर इंटर पास लड़कियों को मिलेगी स्मार्टफोन और स्कूटी

उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजीनीतिक पार्टियां जनता के बीच जाकर नए-नए वादे कर रही हैं।

0 168

उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजीनीतिक पार्टियां जनता के बीच जाकर नए-नए वादे कर रही हैं। वहीं कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधीं ने यूपी में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में 40 फीसदी टिकट महिलाओं को देने की घोषणा के बाद उन्होंने एक और बड़ा दांव खेला है। प्रियंका गांधी ने ट्वीट करके कहा है कि यूपी में 2022 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनने  पर इंटर पास छात्रों को स्मार्टफोन और स्नातक पास लड़कियों को इलेक्ट्रिक स्कूटी दी जाएगी।

2022 चुनाव में महिला वोटरों को साधने की तैयारी:

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने इस बार यूपी के आगामी विधानसभा चुनाव में सूबे के करीब साढ़े तीन करोड़ महिला वोटरों को साधने की कोशिश में लगी हुई हैं। उन्होंने 19 अक्टूबर को लखनऊ में प्रेस कांफ्रेस एलन किया था कि कांग्रेस पार्टी 2022 विधानसभा चुनाव में 40 फीसदी टिकट महिलाओं को देंगी। उसके बाद उन्होंने एक नारा भी दिया ‘लडकी हूं लड़ सकती हूं’। प्रियंका के इस फैसले से विपक्षी पार्टियों के लिए बड़ी चुनौती माना जा रहा है।

युवतियों को स्मार्टफोन से लेकर स्कूटी देने का ऐलान:

Related News
1 of 1,294

दरअसल, प्रियंका गांधी बुधवार रात को मृतक अरुण कुमार के परिजनों से मिलने के लिए आगरा पहुंची थीं। आगरा जाते समय रास्ते में उन्होंने स्कूल छात्राओं के साथ सेल्फी भी ली। उन्होंने कहा कि कल मैं कुछ छात्राओं से मिली। उन्होंने बताया कि उन्हें पढ़ने व सुरक्षा के लिए स्मार्टफोन की जरूरत है। प्रियंका गांधी ने कहा मुझे खुशी है कि घोषणा समिति की सहमति से आज यूपी कांग्रेस ने निर्णय लिया है कि 2022 में हमारी सरकार बनने पर इंटर पास लड़कियों को स्मार्टफोन और स्नातक लड़कियों को इलेक्ट्रानिक स्कूटी दी जाएगी।

 

ये भी पढ़ें.. 20 साल की युवती के साथ पांच लोगों ने किया गैंगरेप, पीड़िता की हालत गंभीर

ये भी पढ़ें.. ढ़ाबे पर थूक लगाकर रोटी बनाता था ये शख्श, वीडियो हुआ वायरल

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...