प्रतापगढः तालाब में नहा रहे 4 बच्चे डूबे, दो सगे भाईयों की मौत

0 37

प्रतापगढ़ के फतनपुर थाना इलाके के हरपुर सौंधी गांव के पास स्थित तालाब में नहा रहे है 4 बच्चे डूब गए जिसमे से दो की मौत हो गई, दोनों आपस मे सगे भाई थे।

ये भी पढ़ें..कुख्यात डाकू वीरप्पन की बेटी को भाजपा ने सौंपी अहम जिम्मेदारी

वहीं डूब रहे बच्चों को देख खेत मे काम कर रहे लोग तालाब में उतर गए और बच्चों को बचाने की जद्दोजहद में जुट गए। जिसमे से दो बच्चों को जीवित तालाब से निकलने में सफलता मिली, जिन्हें गम्भीर हालत में आनन फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुचे परिजन तो बच्चों की गम्भीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया।

Related News
1 of 60

बताया जा रहा है कि पड़ोसी जिले जौनपुर के के बॉर्डर के गांव भीलमपुर के रहने वाले थे सभी बच्चे और सभी बच्चे घर से खेत जाने के लिए घर से निकले थे और तालाब में नहाने उतर गए थे। बच्चों की मौत के बाद गांव में कोहराम मच गया।

ये भी पढ़ें..जेल से तीन बन्दी फरार, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज

(रिपोर्ट- मनोज त्रिपाठी, प्रतापगढ़)

Comments
Loading...