दरिंदों ने जानवरों की तरह 20 साल की युवती के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, खून से मिली लथपथ

मध्यप्रदेश से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है।  यहां एक अनुसूचित जाति की लड़की के साथ जानवरों की तरह सामूहिक दुष्कर्म किया गया।  

0 1,966

मध्यप्रदेश से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है।  यहां एक अनुसूचित जाति की युवती के साथ जानवरों की तरह सामूहिक दुष्कर्म किया गया।  इतना ही नही युवती के विरोध करने पर दरिंदों ने रेप करने के साथ साथ उसके दांत तोड़ कर चेहरे और पूरे शारीर को नाखूनों से नोच दिए।  वही युवती को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानवरों की तरह दरिंदों ने किया रेप:

जानकारी के मुताबिक यह घटना मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले नौगांव थाना क्षेत्र से सामने आया है।  लडकी के साथ यह घटना तब हुई जब वह सुबह शौच करने के लिए जा रही थी।  उसी समय यूपी के झांसी का रहने वाला युवक वहां आया और जबरन पीड़िता को बाइक पर बैठाने की कोशिश करने लगा।  इतने में ही युवक के कुछ दोस्त भी वहां पहुंच गए।  इसके बाद सभी आरोपियों ने जबरदस्ती लड़की के चेहरे पर घुसे मार मार कर दुष्कर्म किए।  इतना ही नहीं पीड़िता के दांत तोड़ दिए और वह घटना स्थल पर ही खून से लथपथ हालत में बेहोश हो गई थी।

आधीरात में पीड़िता की बिगड़ी तबियत:

घटना की रात लड़की की हालत गंभीर हो गई तो उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।   डिलीवरी वार्ड में भर्ती कराया गया और फिर से मेडिकल कराया गया। इस बार मेडिकल जिला अस्पताल में पदस्थ महिला डॉक्टर किया। नाम न बताने की शर्त पर जिला अस्पताल में ही पदस्थ एक डॉक्टर ने बताया कि युवती के प्राइवेट पार्ट से लगातार खून बह रहा था। मेडिकल रिपोर्ट में  पीड़िता के साथ शारीरिक शोषण की बात भी सामने आई है । जिला अस्पताल में भर्ती पीड़िता जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है।

Related News
1 of 823

परिजनों ने पुलिस पर लगाया आरोप:

पीड़िता के परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि वारदात की एफआईआर लड़की के बयान पर नहीं बल्कि अप्ब्ने अनुसार लिखी है।  नौगांव थाना पुलिस ने घटना के तुरंत बाद आनन-फानन में राजू परिहार को आरोपी बनाते हुए छेड़छाड़ एवं एससी एसटी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया था। वही पुलिस के अधिकारी घटना के बारे में एमएलसी रिपोर्ट के बाद मामले की फिर से जांच की बात कह रहे हैं।

 

 

ये भी पढ़ें.. अपने ही मौसा के हवस का शिकार बनी युवती, 11 साल तक करता रहा रेप

ये भी पढ़ें..भुवनेश्वर कुमार ने दिखाई अपनी बेटी की पहले झलक, शेयर की लाडली की तस्वीर 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...