इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ भरी हुंकार

0 11

जकार्ता– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडोनेशिया दौरे पर हैं। यहां उन्होंने राष्ट्रपति जोको विदोदो से जकार्ता के मर्डेका पैलेस में मुलाकात की। दोनों देशों के संयुक्त बयान में पीएम मोदी ने आतंकवाद पर निशाना साधा। इसके बाद दोनों देशों ने 15 MoUs पर हस्ताक्षर किए।

Related News
1 of 1,031

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशिया की पहली यात्रा की शुरुआत शहीदों को श्रद्धांजलि देकर की। इसके बाद इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विदोदो के साथ पीएम मोदी ने साझा बयान दिया जिसमें आतंकवाद का मुद्दा उठाया गया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिक्यॉरिटी ऐंड ग्रोथ फॉर ऑल (SAGAR)और ऐक्ट ईस्ट पॉलिसी का भी जिक्र किया। ऐक्ट ईस्ट पॉलिसी मोदी सरकार में शुरू की गई, जिसका मकसद एशियाई देशों के साथ संबंधों को प्रमुखता देना है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त बयान में कहा, ‘ भारत को इंडोनेशिया में हालिया आतंकवादी हमलों की वजह से मारे गए लोगों के प्रति गहरा दुख है। भारत इस प्रकार के हमलों की कड़ी निंदा करता है। इस मुश्किल समय में भारत इंडोनेशिया के साथ मजबूती से खड़ा है। इस प्रकार की त्रासद घटनाएं संदेश देती हैं कि आतंकवाद से लड़ने के लिए विश्वस्तर पर किए जा रहे प्रयासों में और गति लाने की जरूरत है।’ उन्होंने कहा, ‘इंडो-पसिफिक क्षेत्र को लेकर दोनों देशों का एक सा रुख है है। भारत की ऐक्ट ईस्ट पॉलिस और SAGAR राष्ट्रपति विदोदो की मैरिटाइम फलक्रम पॉलिसी से मेल खाती है।’

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...