प्लेन में मिला सेब खाने के बजाए रखने पर, लगा 33,000 का जुर्माना

0 17

न्यूज डेस्क– कई बार विमान में यात्रा के दौरान आप खाने की चीजों को खत्म नहीं कर पाते हैं और उसे अपने बैग में डाल लेते हैं। लेकिन ऐसी गलती आपकी जेब पर भारी पड़ सकती है। जी हां ऐसा हम नही बल्कि हकीकत कह रही है।

Related News
1 of 1,032

दरअसल अमेरिका में विमान में यात्रा करने के बाद एक महिला ने कहा है कि खाने के लिए दिया गया सेब उसके बैग में मिलने पर अमेरिकी सीमा शुल्क विभाग ने उस पर 500 डॉलर यानी लगभग 33 हजार का जुर्माना लगाया है।

पेरिस से अमेरिका आईं क्रिस्टल टैडलॉक ने कहा कि उन्होंने वो सेब आगे की उड़ान के दौरान खाने के लिए बचा लिया था। इसके बाद वो कोलोराडो के डेनवर जाने वाली थीं। इसी दौरान पहली उड़ान के बाद मिनियापोलिस में अमेरिकी सीमा शुल्क के जवानों द्वारा तलाशी लेने के दौरान सेब को जब्त कर लिया गया।

सेब डेल्टा एयर लाइंस के प्लास्टिक के बैग में पाया गया। सेब मिलने पर टेडलॉक ने अधिकारी से कहा कि विमानन कंपनी ने ये उसे अभी दिया है। उसने अधिकारी से सेब फेंकने या खाने के लिए भी पूछा। इसके बावजूद अधिकारी ने महिला पर 500 डॉलर का जुर्माना लगा दिया।

अमेरिकी सीमा शुल्क विभाग और सीमा सतर्कता विभाग ने इस मामले पर अभी तक कोई बयान नहीं दिया है। उन्होंने हालांकि इतना कहा है कि कृषि उत्पादों को जब्त नहीं करना चाहिए।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...