राजीव गांधी हत्या की दोषी नलिनी ने जेल में की आत्महत्या की कोशिश

राजीव की हत्या की दोषी नलिनी 29 सालों से जेल में सजा काट रही है...

0 86

देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या की दोषी नलिनी जेल में आत्महत्या की कोशिश की है। नलिनी ने साड़ी से जेल में खुदकुशी की कोशिश की। बताया जा रहा है कि जेल में झगड़े के बाद उसने यह कदम उठाया। वहीं जेल मौजूद गार्ड ने उन्हें मौके पर बचा लिया जिसके बाद नलिनी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। इस घटना केबाद जेल में हड़कंप मच गया।

ये भी पढ़ें…BJP के दिग्गज नेता व मध्यप्रदेश के राज्यपाल लाल जी टंडन का निधन

1991 में हुए बम धमाके में गई थी राजीव गांधी की जान..

बता दें कि 21 मई 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेंरबदूर में हुए एक धमाके में राजीव गांधी की मौत हो गई थी। 21 मई को श्रीपेरंबदूर में रैली के दौरान धनू ने राजीव गांधी को माला पहनाई, पैर छूए और बम धमाका हो गया।नलिनी के घर पर ही उसे पूरी प्रैक्टिस करवाई गई थी।

गौरतलब है कि नलिनी तमिलनाडु के वेल्लोर जेल में बंद हैं। राजीव की हत्या की दोषी नलिनी 29 सालों से जेल में सजा काट रही है। वह दुनिया में सबसे ज्यादा लंबे वक्त तक कैद काट रही महिला है। वह एलटीटीई के लिए काम करने वाले मुरुगन श्रीहरण की करीबी सहयोगी थी। दोनों ने शादी कर ली थी। जब नलिनी को गिरफ्तार किया गया तब वह दो महीने की गर्भवती थी।

Related News
1 of 1,032
जेल में ही दिया बेटी को जन्म…

जेल में ही उसने एक बेटी को जन्म दिया। वहीं लड़की अरिथ्रा अब लंदन में डॉक्टर है। चेन्नै में जन्मी नलिनी ने अंग्रेजी साहित्य की पढ़ाई की थी और श्रीहरण के उसकी जिंदगी में आने से पहले एक प्राइवेट कंपनी में काम करती थी।

ये भी पढ़ें..दो डॉक्टरों ने आपसी विवाद में एक दूसरे को बताया नकली

पुलिस न कर दे एनकाउंटर, कुख्यात बदमाश उधम सिंह की पत्नी ने कोर्ट में लगाई गुहार

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...