म्यांमार ने भारत को सौंपे 22 खूंखार आतंकी, देश में ऐसे देते थे वारदातों को अंजाम

0 38

म्यांमार–पूर्वोत्तर भारत में उग्रवादी संगठनों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल की रणनीति रंग लाती दिखाई दे रही है। हाल में ही म्यांमार ने इस क्षेत्र में सक्रिय 22 उग्रवादियों को भारत को सौंपा है।

यह भी पढ़ें-लॉकडाउन को लेकर राहुल गांधी ने पहली बार कहीं अच्छी बात

इन उग्रवादियों को म्यांमार की सेना ने मुठभेड़ के दौरान पकड़ा था। बता दें कि भारत में वारदात को अंजाम देने के बाद ये खूंखार उग्रवादी सीमा पार कर म्यांमार में घुस जाते थे।

म्यांमार ने 22 उग्रवादियों को भारत को सौंपा-

इन सभी 22 उग्रवादियों को विशेष विमान से भारत लाया गया है। इन उग्रवादियों को मणिपुर और असम की पुलिस को सौंपा जाएगा। जहां इनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी। एक अधिकारी ने बताया कि इस घटना से पता चलता है कि भारत और Myanmar के बीच संबंधों में प्रगाढ़ता आई है।

असम और मणिपुर पुलिस को सौंपे जाएंगे उग्रवादी-

Related News
1 of 1,032

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीड डोभाल के इस ऑपरेशन से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि स्पेशल प्लेन से भारत लाए गए इन उग्रवादियों में से कुछ को पहले मणिपुर की राजधानी इंफाल ले जाया जाएगा। बचे हुए उग्रवादियों को गुवाहाटी में स्थानीय पुलिस को सौंपा जाएगा। उन्होंने कहा कि यह पहली बार है कि म्यांमार सरकार ने पूर्वोत्तर विद्रोही समूहों के नेताओं को सौंपने के भारत के अनुरोध पर काम किया है।

अजीत डोभाल के नेतृत्व में गहरे हुए सैन्य संबंध-

बता दें कि अजीत डोभाल के नेतृत्व में भारत और Myanmar के बीच सैन्य संबंध पहले से अधिक गहरे हुए हैं। 2018 में भारतीय सेना ने म्यांमार सेना की सहयोग से पूर्वोत्तर में एक सर्जिकल स्ट्राइक को भी अंजाम दे चुकी है। इसमें बड़ी संख्या में उग्रवादी मारे गए थे। ये सभी उग्रवादी भारत द्वारा बनाए जा रहे एक महत्वकांक्षी सड़क निर्माण प्रक्रिया में बार-बार बाधा डाल रहे थे।

ये आतंकी हैं शामिल-

म्यांमार से भारत डिपोर्ट किए गए उग्रवादियों में एनडीएफबी (एस) का कथित गृह सचिव राजेन डाइमरी, यूएनएलएफ का कैप्टेन सनतोम्बा निंगथौजम के अलावा एक और उग्रवादी संगठन का कमांडर परशुराम लेशराम शामिल है। इन 22 विद्रोहियों में से 4 मणिपुर के चार विद्रोही गुटों के सदस्य हैं जबकि, शेष 10 असम के विद्रोही गुटों के सक्रिय सदस्य हैं।

Myanmar के साथ 1600 किमी लंबी सीमा-

म्यांमार के साथ भारत की 1,600 किलोमीटर की सीमा घने जंगलों से ढकी है। इसके अलावा यहां स्थित नदी-नाले सुरक्षाकर्मियों की गश्त में बाधा बनते है। इसका फायदा यहां के उग्रवादी संगठन उठाते हैं। वे अपनी आपराधिक घटना को अंजाम देने के बाद खुफिया रास्तों से देश की सीमा पार कर म्यांमार पहुंच जाते हैं।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...