लूटपाट के दौरान रिटायर्ड स्टेशन मास्टर की बहू की हत्या,पिता ने लगाया दहेज ह्त्या का आरोप

0 31

फर्रुखाबाद–थाना कम्पिल क्षेत्र गए गांव सपाह खेड़ा में मृतक महिला के जेठ ने डायल 100 पुलिस को सूचना दी।कि उनके घर मे अज्ञात बदमासो द्वारा लूट के साथ छोटे भाई की पत्नी की हत्या कर दी गई।डकैती की सूचना पर जिले के सभी अधिकारी मौके पर पहुंचे तो प्रथम जांच में जेठ द्वारा पुलिस को जो जानकारी दी गई उससे सन्देय पैदा हो गया।

जिसका मुख्य कारण यह था कि पूर्व स्टेशन मास्टर जगदीश यादव घर के बाहर सो रहे थे।बड़ा बेटा व बहु घर के अंदर थी।केवल छोटी बहू माया देवी के कमरे में लूटपाट कर उसकी हत्या कर दी गई और घर के किसी सदस्य को घटना का पता ही नही चला।मृतक महिला के जेठ ने हत्या को मिटाने के लिए कैसे दिया डकैती का रूप देने के लिए पुलिस को गलत सूचना दी है।पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन सिंह, सीओ नरेश कुमार एवं थाना प्रभारी एमके त्रिपाठी ने मामले की जांच पड़ताल की। हत्यारों का सुराग लगाने के लिए खोजी कुत्ते आस्कर व फॉरेंसिक टीम को लगाया गया। मायादेवी रिटायर्ड फौजी कल्यान सिंह की पुत्री थी उसके कोई संतान नहीं है राजीव यादव महाराष्ट्र में प्राइवेट नौकरी करता है।

Related News
1 of 777

पुलिस को शुरू से घटना रहस्यमय दिखाई दे रही थी उसी समय मृतक महिला मायादेवी के पिता पहुंच गए।उन्होंने एसपी को बताया कि मैने अपनी बेटी का विवाह 29 अप्रैल 2017 को किया था।उसके बाद से ही दहेज को लेकर उसको परेशान करना किया जाता था।जब विवाह राजीव यादव के साथ किया था उस समय भी दामाद के बड़े भाई ने झगड़ा किया था।तो पुलिस सुरक्षा में विवाह कराया गया था आज से लगभग 6 दिन से बेटी से बातचीत नही हुई थी तो मैने कल बेटी की जेठानी को फोन लगाकर हालचाल पूछे तो उन्होंने कहा था कि सबकुछ ठीक है।लेकिन जब मैने बात कराने को कहा तो बात नही कराई।

लड़कीं की माँ विमला देवी का कहना है कि यदि घर मे डकैती पड़ी होती तो घर के अन्य सदस्य भी घायल हुए होते सिर्फ मेरी बेटी के कमरे में लूट दिखाकर उसकी हत्या कर दी।क्योकि एक साल से बेटी से कोई नही बोलता था वह अकेली रहती थी।वह कहती थी कभी यह लोग मेरी हत्या कर देंगे वही हुआ है।एसपी अतुल शर्मा ने बताया कि डकैती की सूचना मृतक महिला के जेठ द्वारा दी गई जब हम मौके पर पहुंचे तो बहुत सी चीजें रहस्यमय दिखाई दी।उसके बाद लड़कीं के पिता कल्यान सिंह ने थाने में दहेज के लिए हत्या किए जाने को लेकर ससुराली जनों के खिलाफ तहरीर दी गई है।पुलिस जांच कर है।इसका जल्द खुलासा कर दिया जायेगा।

(रिपोर्ट- दिलीप कटियार, फर्रुखाबाद )

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...