कॉन्स्टेबल आत्महत्या मामलाः परिजनों ने दरोगा पर लगाया हत्या का आरोप

0 33

मेरठ — यूपी के बागपत में दोघट थाने में तैनात सिपाही प्रवीण कुमार की आत्महत्या के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। मृतक प्रवीण के परिवार वाले कॉन्स्टेबल की मौत को आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या बता रहे हैं। उनका कहना है कि जिस दरोगा की रिवाल्वर से प्रवीण के आत्महत्या करने करने की बात सामने आई थी उसी दरोगा ने प्रवीण की हत्या की है।

Related News
1 of 36

दरअसल गुरुवार को मृतक प्रवीण के परिजन सपा नेता विपिन मनोठिया के नेतृत्व में एडीजी जोन मेरठ प्रशांत कुमार से मिले और उनसे मामले की सीबीआई जांच की मांग करते हुए आरोपी दरोगा पर कार्रवाई कराने की बात की। अब यह तो जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि आखिर प्रवीण ने आत्महत्या की थी या फिर उसकी हत्या की गई थी।

(रिपोर्ट-सागर कुशवाहा,मेरठ)

Comments
Loading...