पुराने रंग में लौटा माही ‘मार रहा है’, ये है राज !

0 24

स्पोर्ट्स डेस्क– भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी जिन्होने टीम को विश्वकप भी दिलाया और भारत में कई बड़े पुरस्कार भी अपने नाम किए जिनमें क्रिकेटर आफ दा इयर, खेल रत्न, पद्मश्री और पद्मभूषण जैसे अवार्ड शामिल है।

Related News
1 of 253

आईपीएल के 11वें सीजन के 30वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली डेयरडेविल्स को 13 रनों से मात दी। इस मैच में चेन्ई्स न के कप्ताडन महेंद्र सिंह धोनी का जलवा देखने को मिला। धोनी इस आईपीएल सीजन में उसी रंग में नजर आ रहे हैं, जैसे वे अपने करियर के शुरुआत में खेलते थे।

सोमवार को भी धोनी ने 200 से अधिक स्ट्रानइक रेट से रन बनाए। धोनी 8 मैच में 286 रन के साथ इस सीजन सबसे ज्या दा रन बनाने के मामले में 5वें नंबर पर हैं। वहीं उन्होंसने ये रन 165 से ज्यामदा की स्ट्रा इक रेट से बनाए हैं।

सबसे ज्या8दा छक्केन लगाने के मामले में भी धोनी 20 छक्कोंन के साथ 5वें नंबर पर हैं। वही एक नंबर पर चल रहे गेल से सिर्फ 3 छक्केा ही पीछे हैं। ऐसे में धोनी उस फॉर्म में लौट चुके हैं, जिसके लिए वे जाने जाते हैं। सोमवार को हुए मैच में कमेंटेटर्स ने धोनी के इस शानदार विस्फो टक फॉर्म में लौटने के पीछे की वजह बताई।

कमेंटेटर्स ने बताया कि धोनी आजकल लगातार जिम में पसीना बहा रहे हैं। वे रोजाना 3 घंटे से ज्याकदा जिम में पसीना बहा रहे हैं। यही वजह है कि एक बार फिर धोनी लंबे छक्केे लगा रहे हैं। सोमवार को भी उन्होंने इस आईपीएल का दूसरा सबसे लंबा छक्का  लगाया।

बता दें यही नहीं सोमवार को धोनी ने एक और रेकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होने गौतम गंभीर को पीछे छोड़ IPL में कप्तान के रूप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। गंभीर के कप्तापन के रूप में 3518 रन थे, और 22 बॉल में 51 रन की पारी के बाद धोनी के 3536 रन हो गए हैं।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...