लखनऊःशुभ शगुन ज्वैलर्स के मालिक के घर बंधक बना लाखों की डकैती

0 21

लखनऊ — बेखौफ अपराधियों ने राजधानी के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के खुर्दही बाजार स्थित शुभ शगुन ज्वैलर्स के मालिक दया खंडेलवाल के घर गुरुवार सुबह बुजुर्ग मां-बाप को बंधक बनाकर लाखों की डकैती डाली।

बदमाशों ने इस दौरान दो लाख रुपये की नकदी समेत करीब आठ लाख रुपये लूट की वारदात को अंजाम दिया।

Related News
1 of 1,458

उधर वारदात की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी, एसपी ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी मोहनलाल गंज व इंस्पेक्टर गोसाईगंज मौके पर पहुंचे।एसएसपी कलानिधि नैथानी ने वारदात स्थल का मुआयना करने के बाद कहा कि मामले की जांच के लिए लोकल पुलिस की मदद ली जा रही है। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर कई बातें स्पष्ट हो जाएंगी और आरोपियों पर सख्त एक्शन लिए जाएंगे।

वहीं, पीड़ित महिला विमला देवी ने बताया कि मैं रात करीब दो बजे उठी और जब वापस आकर लेट गई तो असलहों से लैस बदमाशों ने हमें घेर लिया और कहा कि अगर शोर मचाया तो गोली मार देंगे। कुछ बदमाश लूट कर रहे थे तो कुछ हमें पकड़े खड़े थे। विमला देवी ने बताया कि बदमाश आठ से दस की संख्या में थे।

उधर डकैती की इस वारदात के बाद व्यापारियों में भय व आक्रोश है। सूचना पर आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय गुप्ता भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले का खुलासा कर अपराधियों को 72 घंटे में पकड़े नहीं तो व्यापारी वर्ग सड़कों पर उतरने को बाध्य होगा।

(रिपोर्ट-सुजीत शर्मा)

Comments
Loading...