खुलासा : प्यार के चक्कर में रखा था प्लेन में धमकी भरा लेटर!

0 39

अहमदाबाद : मुंबई से दिल्ली जा रहे प्लेन में धमकी भरा खत रखने वाले मुंबई के रहने वाले बिरजू किशोर सल्ला को अपनी यह शरारात बहुत महंगी पड़ने वाली है। हर हफ्ते फ्लाइट लेने वाले मुंबई के एक मशहूर ज्यूलर का बेटा बिरजू को नो फ्लाइंग लिस्ट में डाला गया है, जिससे उसे अब ट्रेन से यात्रा करनी होगी। बिरजू के इस शरारती खत ने सोमवार को राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (NIA) के भी होश उड़ा दिए थे। प्लेन को आनन-फानन में अहमदाबाद लैंड करवाना पड़ा था। आखिर इस यात्री ने ऐसा क्यों किया, पूछताछ में कई दिलचस्प बातें सामने आ रही हैं।

Related News
1 of 296

जांच में खुलासा हुआ कि बिजनस क्लास में सफर कर रहे एक यात्री बिरजू ने ही लेटर को रखा था। यात्री ने आरोप कबूलते हुए अपनी इस हरकत के पीछे फ्लाइट की ही एक क्रू मेंबर से प्रेम और जेट एयरवेज से पुरानी खुन्नस निकालने का मकसद बताया है। NIA जल्द ही इस मामले की जांच अपने हाथ में लेने वाली है। बिरजू ने जिस कंप्यूटर का इस्तेमाल इस लेटर को लिखने और उसका ऑनलाइन सॉफ्टवेयर के जरिए उर्दू में अनुवाद किया है, उसे जब्त करने के लिए एक दल मुंबई रवाना हो चुका है।

बिजनस क्लास में अकेले सफर कर रहे बिरजू की गतिविधि को एक एयरहोस्टेस ने नोटिस किया। धमकी भरा पत्र मिलने के कुछ देर पहले बिरजू बिजनस क्लास के टॉइलट में गया था। बाद में सीसीटीवी की मदद से इसकी पुष्टि भी हुई। अहमदाबाद क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी ने बताया कि बिरजू ने लिखित में अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

Comments
Loading...