तेज रफ्तार स्कूली बस ने बाइक सावर को रौंदा,मौत

0 57

रामपुर — प्रशासन की लाख चेतावनी के बाद भी स्कूली बस ड्राइवार सुधरने का नाम नहीं ले रहे,और मासूमों की जिंदगी के साथ लगातार खेल रहे है.यहीं नहीं आये दिन हो रहे हादसों से भी स्कूली वाहन चालक सबक नहीं रहे. ताजा मामला रामपुर का जहां तेज रफ्तार स्कूली बस से चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई. 

Related News
1 of 1,457

 

बता दें कि युवक बाइक से जा रहा था. तभी तेज रफ्तार बस ने युवक को रौंद दिया. जिससे युवक बस के नीचे आ गया और उसकी मौत हो गई. वहीं मौत के बाद गुस्साई भीड़ ने रास्ता जाम कर हंगामा किया और बस में तोड़ फोड़ की. मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को शांत कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

जानकारी के मुताबिक, रामपुर के शहर कोतवाली क्षेत्र में स्कूल की छुट्टी के बाद बस बच्चों को घर पहुंचाने जा रही थी. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, स्कूल बस की तेज रफ्तार से आ रही थी. तभी बस के आगे बाइक सवार आतिफ़ आ गया. जिसे बस ने रौंद दिया. जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई.वही घटना से आक्रोशित भीड़ ने सड़क पर जाम लगा दिया. इसके अलावा बस में जमकर तोड़ फोड़ की. युवक की मौत होने पर मौका पाकर बस का ड्राइवर फरार हो गया. उधर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने भीड़ को समझा-बुझाकर रास्ता खुलवाया.और बस को  कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है.

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...