DM ने वृद्धाश्रम में सूखे राशन किट का किया वितरण

0 209

लखनऊ– DM श्री अभिषेक प्रकाश आज वृद्धजन आश्रम, सरोजिनी नगर पहुंचे। जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम वृद्ध आश्रम पहुंचकर यहां पर यहां रह रहे वृद्ध जनों से कुशल क्षेम पूछी ।

यह भी पढ़ें-यूपी के ग्रीन जोन फतेहपुर में कोरोना का पहला केस, मचा हड़कंप

श्री प्रकाश ने आश्रम के परिसर का मुआयना भी किया और यहां पर वृद्ध जनों के लिए प्रदत्त सुविधाओं -भोजन, चिकित्सा आदि व्यवस्थाएं भी देखी।

Related News
1 of 444

DM द्वारा संस्था प्रबन्धक से आश्रम में आवासित लोगों की जानकारी प्राप्त की गयी। संस्था प्रबन्धक द्वारा बताया कि वर्तमान समय में कुल 75 वृद्ध लोग आवासित है, जिसमें 40 पुरुष और 35 महिलायें है। प्रबन्धक द्वारा बताया कि संस्था में 150 से 200 लोगों को आवासित किया जा सकता है। DM द्वारा उक्त परिसर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में वृद्धा आश्रम मे पर्याप्त साफ-सफाई पायी गयी। DM द्वारा रसोई का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में रसोई में कार्यरत कर्मचारी मास्क, हेड कवर और सोशल डिस्टेसिंग का अनुपालन करते हुए कार्य करते हुए पाये गये।

निरीक्षण के पश्चात् जिलाधिकारी द्वारा आश्रम में आवासित वृद्धों से संवाद किया गया और प्रत्येक वृद्धजन को स्वयं अपने हाथों से जिलाधिकारी द्वारा सैनिटाइजर, मास्क, मैंगो जूस एवं राशन किट का वितरण किया गया। उक्त के साथ ही जिलाधिकारी द्वारा कोविड-19 से सुरक्षित रहने के लिए वृद्धों को आवश्यक सुरक्षा हेतु जागरूक किया गया। उन्होंने वृद्ध जनों को कोरोना से बचाव के लिए निरन्तर मास्क और सैनीटाइजर का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया।

जिलाधिकारी ने वृद्धजनों को बताया कि इस बीमारी से बचाव के लिए खान-पान और स्वच्छता का बहुत अधिक ध्यान रखना चाहिए साथ ही पूर्ण रुप से सोशल डिस्टेसिंग का पालन करना चाहिए। उन्होंने जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि वृद्धावस्था आश्रम में रह रहे वृद्ध जनों को किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो।

इस दौरान उपजिलाधिकारी सरोजिनी नगर श्री प्रफुल त्रिपाठी, जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री अमरयति, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी एवं संस्था प्रबंधक डॉ सुशील चंद्र त्रिवेदी आदि उपस्थित रहे।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...