कोलकाता में सफाई के दौरान मिला विशालकाय बम, मचा हड़कंप

0 10

कोलकाता–नेताजी सुभाष बंदरगाह में दूसरे विश्‍वयुद्ध के समय का एक विशालकाय बम मिलने से हड़कंप मच गया।अमेरिकी सेना द्वारा निर्मित यह बम करीब 450 किलो का है।

Related News
1 of 1,031

कोलकाता के प्रसिद्ध नेताजी सुभाष बंदरगाह में चलाए जा रहे सफाई अभियान के दौरान शुक्रवार को दूसरे विश्‍वयुद्ध के समय का एक विशालकाय बम मिलने से हड़कंप मच गया। बता दें वर्ष 1942 से 1945 के बीच चीन-बर्मा (म्‍यांमार)-भारत युद्धक्षेत्र में अमेरिकी सेना ने इसी तरह के बमों का प्रयोग किया था। विशेषज्ञों का कहना है कि इसके फटने से करीब आधा किलोमीटर के इलाके तक में मौजूद लोगों की जान जा सकती थी। कोलकाता पोर्ट ट्रस्‍ट के कर्मचारियों को पहले लगा कि यह टोरपीडो है। उन्‍होंने कोलकाता स्थित भारतीय नौसेना के बेस आईएनएस नेताजी सुभाष से संपर्क किया। बाद में बम को निष्क्रिय करने के लिए सेना से भी सहयोग मांगा। 

पश्चिम बंगाल के नौसेना ऑफिसर इन चार्ज कमांडर सुप्रभो के. डे ने बताया, ‘जांच के दौरान हमने पाया कि इस बम का निर्माण अमेरिकी सेना द्वारा किया गया है। दूसरे विश्‍वयुद्ध समाप्‍त होने के बाद यह यहीं रह गया। बाद में किसी तरह बम पानी में गिर गया जो अब जाकर मिला। यह पूरी तरह सुरक्षित है। हम इसे निष्क्रिय करने के लिए विशेषज्ञों के संपर्क में हैं।’ 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...