TMC से निकाले गए मुकुल रॉय ने थामा बीजेपी का दामन
नई दिल्ली--पिछले महीने तृणमूल कांग्रेस (TMC) छोड़ने वाले पूर्व रेल मंत्री मुकुल रॉय शुक्रवार को बीजेपी में शामिल हो गए। बीजेपी में शामिल हुए मुकुल रॉय पार्टी अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल से भी मिले।