गुणों की खान है ‘हींग’…

0 45

हेल्थ डेस्क– हींग को मसाले में सबसे ज्यादा गुणकारी माना गया है। स्वास्थ्य की दृष्टि से देखा जाए तो प्राचीन समय से ही इसे आयुर्वेद में खास जगह दी गई है। सब्जियों में इसका छौंक लगाने से जायका तो बढ़ ही जाता है लेकिन इससे सेहत भी दुरुस्त रहती है। 

1. स्मरण शक्ति तेज:

जिन लोगों के सोचने और याद रखने की शक्ति कमजोर है उनके आहार में हींग का इस्तेमाल जरूर करें। याददाश्त दुरुस्त होगी। 

2. हिचकी और डकार दूर:

कुछ लोगों को एक बार हिचकी शुरू हो जाए तो बंद होने का नाम ही नहीं लेती। इसे हटाने के लिए केेले के गूदे में मसूर की दाल के दाने बराबर हींग सेवन करने से हिचकी और डकार आना बंद हो जाते हैं। 

3. पेट दुरुस्त:

Related News
1 of 38

पेट ठीक न हो तो सेहत से जुड़ी और भी बहुत सी परेशानियां आनी शुरू हो जाती हैं। पेट को स्वस्थ और प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने के लिए सब्जी-दाल में हींग का छौंक लगाएं। हींग के चूर्ण का सेवन करने से हाजमा ठीक रहता है। 

4. बलगम की छुट्टी:

मौसम में बदलाव आने से बलगम की परेशानी होना आम बात है। इससे छुटकारा पाने के लिए पानी में हींग डालकर पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को छाती पर मलें। लगातार 2-3 दिन तक ऐसा करने से कफ बाहर निकलने लगेगा।  

5. स्किन इंफैक्शन से राहत:

त्वचा पर किसी तरह की कोई इंफैक्शन हो जाने पर पानी में थोड़ी से हींग घोलकर इससे स्किन की सफाई करें। हींग का पेस्ट लगाने से भी फायदा मिलता है। 

6. फटी एडिया करें ठीक:

कुछ लोगों को पैरों की एडियां फटने के कारण बहुत परेशानी झेलनी पड़ती है। इससे राहत पाने के लिए नीम के तेल में हींग डालकर पैरों पर लगाएं। इससे आराम मिलेगा। 

Comments
Loading...