Tiffany Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की बेटी टिफनी ने पति संग किया ताजमहल का दीदार

Tiffany Trump Taj Mahal Visit: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ( US President donald trump) की बेटी टिफनी ट्रंप (Tiffany Trump) शनिवार को उत्तर प्रदेश के आगरा पहुंचीं। जहां उन्होंने अपने पति माइकल बॉऊलोस के साथ दुनिया के सात अजूबों में शुमार मोहब्बत की निशानी ताजमहल का दीदार किया। इस दौरान उनके साथ भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर भी थे और उन्होंने दुनिया भर में मशहूर ताजमहल की खूबसूरती का मजा लिया।

ताज की खूबसूरती देखकर हैरान गई टिफनी

दरअसल ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप (Tiffany Trump) अपने बिजनेसमैन पति माइकल के साथ शनिवार सुबह करीब 11:15 बजे आगरा सिविल एयरपोर्ट पहुंचीं। एयरपोर्ट से टिफ़नी ट्रंप सीधे थाना ताजगंज इलाके के एक फाइव-स्टार होटल गईं। थोड़ी देर आराम करने के बाद, वह होटल से सीधे शिल्पग्राम चली गईं। शिल्पग्राम से, वह बैटरी से चलने वाली गोल्फ कार्ट से ताजमहल के पूर्वी गेट पर पहुंचीं और पैदल ताजमहल कॉम्प्लेक्स में अंदर गईं। ट्रंप की बेटी और उनके पति दुनिया भर में मशहूर ताजमहल की खूबसूरती देखकर हैरान रह गए। टिफनी ने इस खूबसूरती को कैमरे में भी कैद किया। दोनों ने डायना बेंच पर बैठकर फोटो खिंचवाई।

टिफनी ने अचानक बदला शेड्यूल

बता दें कि टिफनी ट्रंप का ताजमहल का दौरा आज शाम को तय था, लेकिन आगरा में सुहावने मौसम और हल्की गर्मी की वजह से शेड्यूल में अचानक बदलाव किया गया। टिफनी दोपहर करीब 12 बजे ताजमहल पहुंचीं और करीब 35 मिनट ताजमहल की खूबसूरती को निहारने के बाद सीधे होटल के लिए रवाना हो गईं। पहले से तय कार्यक्रम में अचानक बदलाव करते हुए टिफनी का काफिला सीधे ताजमहल परिसर पहुंचा, जिसे देखकर वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए। अमेरिकी राष्ट्रपति के परिवार की मौजूदगी को देखते हुए इस दौरे के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

छह साल पहले ट्रंप ने पत्नी के साथ किया था ताज का दीदार

ताजमहल में तैनात आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के सीनियर सर्वे असिस्टेंट कलंदर विज ने बताया कि करीब छह साल पहले, 2020 में, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ( US President donald trump) अपनी पत्नी मेलानिया ट्रंप, बेटी इवांका ट्रंप और दामाद जेरेड कुशनर के साथ आगरा आए थे। उस दौरे के दौरान ट्रंप परिवार ने ताजमहल का दीदार किया था और उसकी तस्वीरें खींची थीं। अब, लगभग छह साल बाद, ट्रंप परिवार की दूसरी बेटी टिफ़नी ट्रंप भी ताजमहल देखने गई हैं।

ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Agra newsamerica president donald trumpdonald trump daughter Tiffany TrumpDonald Trump Daughter Visit taj mahalTaj MahalTiffany Trump visit taj mahaltiffany trump visit taj mahal with husbandUP Latest Newsup newsup top newsटिफ़नी ट्रंप ताजमहल घूमने गईंडोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफ़नी ट्रंपडोनाल्ड ट्रंप की बेटी ताजमहल घूमने गईं