जयपुर में दर्दनाक हादसाः बेकाबू ट्रॉले ने फुटपाथ पर बैठे परिवार को रौंदा, 3 बच्चों की मौत

Jaipur Road Accident: राजस्थान की राजधानी जयपुर के श्याम नगर थाना इलाके में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क का हादसा हुआ। यह घटना तब हुई जब तेज रफ़्तार ट्रॉला बेकाबू होकर फुटपाथ पर चढ़ गया और गुब्बारे व अन्य सामान बेच रहे एक परिवार को कुचल दिया। जिसमें तीन बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए और एक शव तो दो हिस्सों में बंट गया।

फुटपाथ पर गुब्बारे बेच रहा था परिवार, मौत बनकर आया ट्रॉला

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज़ रफ़्तार ट्रेलर सड़क किनारे लगी रेलिंग को लगभग 100 मीटर तक तोड़ते हुए फुटपाथ पर चढ़ा और वहां सामान बेच रहे परिवार को कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था की तीन बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। शव बुरी तरह क्षत-विक्षत गए। जबकि माता-पिता गंभीर रूप से घायल हैं। जबकि हादसे के बाद ट्रॉला चालक मौके से फरार हो गया।

हादसे के बाद घटना स्थल पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलने पर श्याम नगर पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

जांच में जुटी पुलिस

हादसे के बाद, दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को क्रेन की मदद से सड़क से हटाया गया, जिससे ट्रैफिक सुचारू रूप से बहाल हो सका। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर वाहन को कब्जे में ले लिया है। साथ ही चालक की तलाश शुरू कर दी है। शुरुआती जांच से तेज़ रफ़्तार और ड्राइवर की लापरवाही का पता चलता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आस-पास के CCTV कैमरों की फ़ुटेज देख रही है। साथ ही मृतकों की पहचान करने की प्रक्रिया जारी।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Ajmer Road AccidentFamily CrushedFour Children KilledHit And Run caseJaipur AccidentJaipur Breaking Newsjaipur crime newsJaipur Road Accidentrajasthan newsroad accidentTrolley AccidentTruck Driver Absconding