‘जिन्होंने हनुमानगढ़ी सीढ़ियों पर नमाज पढ़वाई थी’… वो आस्था की बात कर रहे, अयोध्या में जमकर बरसे CM योगी

CM Yogi Ayodhya Visit: अयोध्या राम मंदिर राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद को लेकर यूपी में सियासी पारा चढ़ गया है। शुक्रवार को सीएम योगी आदित्यनाथ बस्ती के हर्रैया पहुंचे और कुल 504.34 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इसके बाद सीएम योगी ने विपक्ष को फिर से आड़े हाथों लिया। सीएम योगी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन लोगों ने कभी राम भक्तों पर गोली चलवाने का आदेश दिया था, वे अब भगवान राम के प्रति भक्ति की बात कर रहे हैं। सीएम ने आगे कहा कि उन्हें अचानक साधु-संतों का सम्मान करने का महत्व समझ में आ गया है। उन्होंने कहा कि यह आस्था की झलक नहीं, बल्कि तुष्टिकरण की राजनीति का प्रतीक है।

हनुमानगढ़ी में सपा ने नमाज पढ़वाने का किया पाप

बस्ती में 504 करोड़ से ज़्यादा की लागत वाली 77 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने पहुंचे सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला। सीएम ने कहा जिन लोगों ने राम भक्तों पर गोली चलाने का आदेश दिया था, उन्हीं लोगों ने राज्य के धार्मिक स्थलों को विवादों में धकेल दिया। सपा ने हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज पढ़वाने का पाप किया था और हमने अयोध्या को सांस्कृतिक राजधानी बनाने का कार्य किया। आज अयोध्या तीनों लोकों से प्यारी बन गई है। हमने अयोध्या की तस्वीर बदली। उन्होंने कहा कि सपा के कार्यकाल में भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाए गए, हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज पढ़ने की सुविधा दी गई और अयोध्या में ‘जय श्री राम’ का नारा लगाने वालों पर लाठीचार्ज और गोलीबारी की गई।

कानून व्यवस्था व शिक्षा पर सपा को आड़े हाथों लिया

बस्ती में एक जनसभा को संबोधित करते हुए CM योगी आदित्यनाथ ने कहा कि समाजवादी पार्टी अब आस्था की बात कर रही है, जबकि उसका राजनीतिक इतिहास भगवान राम और सनातन धर्म के विरोध का रहा है। सीएम ने कहा कि ‘डबल-इंजन’ सरकार ने आस्था, सुरक्षा और विकास को एक साथ लाकर राज्य की तस्वीर बदल दी है। कानून-व्यवस्था, शिक्षा, बिजली और विकास के मुद्दों पर विपक्ष को आड़े हाथों लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति भी बदल गई है। पहले दंगे आम बात थी, बेटियां सुरक्षित नहीं थीं और अपराधी बेखौफ होकर काम करते थे। आज अपराधी कानून से डरते हैं और महिलाओं की सुरक्षा सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है।

शिक्षा व्यवस्था की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि सपा पार्टी ने नकल को सिस्टम का अहम हिस्सा बना दिया था, जिससे युवाओं का भविष्य खतरे में पड़ गया था। अब ‘मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट स्कूलों’ के ज़रिए बच्चों को 12वीं कक्षा तक अच्छी और मुफ्त शिक्षा दी जा रही है। योगी ने बताया कि राज्य कभी बिजली संकट से जूझ रहा था और बस्ती में लोग बिजली की तारों पर कपड़े सुखाने को मजबूर थे। आज भरपूर बिजली है और गाँवों से लेकर शहरों तक बुनियादी सुविधाओं का तेज़ी से विस्तार हुआ है।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

CM Yogi AdityanathCM Yogi Adityanath's Ayodhya visitcontroversy over theft of Ram Mandir donationsHanumangarhiNamaz at HanumangarhiRam Mandirtheft of Ram Mandir offeringsUP CM Yogi Adityanath