UP TET Answer Key: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) में शामिल होने वाले लाखों उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो गया है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) प्रयागराज ने बुधवार देर शाम टीचर शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET)-2026 की प्रोविज़नल आंसर की जारी कर दी। प्राइमरी और अपर प्राइमरी स्कूलों में टीचिंग पोस्ट के लिए योग्यता तय करने के लिए आयोजित इस परीक्षा की आंसर की आयोग की वेबसाइट upessc.up.gov.in पर उपलब्ध है। अभ्यार्थी इस आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं, अपने जवाबों का मिलान कर सकते हैं। साथ ही उम्मीदवार 14 जुलाई की आधी रात तक सबूतों के साथ ऑनलाइन आपत्तियां भी दर्ज करा सकते हैं।
2-3 और 4 जुलाई को आयोजित हुई थी परीक्षा
बता दें कि यूपीटीटी परीक्षा 2 और 3 जुलाई को दो-दो शिफ्ट में और 4 जुलाई को एक शिफ्ट में आयोजित की गई थी। अब प्रोविजनल (अस्थायी) आंसर की जारी कर दी गई है। प्रोविजनल आंसर की पर दर्ज आपत्तियों का निराकरण कर फाइनल आंसर की जारी की जाएगी। जबकि नतीजे फाइनल आंसर की के आधार पर घोषित किए जाएंगे। इस साल शिक्षक पात्रता परीक्षा ( UPTET) के लिए बड़ी संख्या में उम्मीदवार शामिल हुए। आंकड़ों के अनुसार, UPTET के लिए कुल 19.94 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से 17.70 लाख उम्मीदवारों ने परीक्षा दी, जो कुल रजिस्टर्ड उम्मीदवारों का 88.77 प्रतिशत है।
कैसे डाउनलोड करें अंसर की
UPTET आंसर की डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले आयोगी अधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाना होगा।
इसके बाद Home पेज पर नोटिस बोर्ड में शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET-2026) -: प्रश्न आपत्ति (Qs. Objection)- नाम के नोटिफिकेशन के बगल में दिए गए विज्ञप्ति के आगे Click Here पर क्लिक करें।
अब यहां अपना रोल नंबर, जन्म तिथि और दिया गया कोड डालें, फिर “LOGIN” पर क्लिक करें।
इसके बाद आंसर की आपके स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगी।
आप अपने जवाबों का मिलान करने के लिए इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
अगर आप किसी जवाब से संतुष्ट नहीं हैं, तो आप उस पर आपत्ति भी दर्ज करा सकते हैं। अगर कोई उम्मीदवार UPTET उत्तरकुंजी में दिए गए किसी जवाब से संतुष्ट नहीं है, तो वह 14 जुलाई 2026 को रात 12:00 बजे (आधी रात) तक आपत्ति दर्ज करा सकता है। इस साल शिक्षक पात्रता परीक्षा ( UPTET) के लिए कुल 17.70 लाख उम्मीदवारों ने परीक्षा दी।
आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तारीख 14 जुलाई
अगर कोई उम्मीदवार UPTET उत्तरकुंजी में दिए गए किसी जवाब से संतुष्ट नहीं है, तो वह 14 जुलाई 2026 को रात 12:00 बजे (आधी रात) तक आपत्ति दर्ज करा सकता है। इस साल शिक्षक पात्रता परीक्षा ( UPTET) के लिए कुल 17.70 लाख उम्मीदवारों ने परीक्षा दी।
ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा
ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)