अम्बेडकरनगर पुलिस को बड़ी सफलता…

0 104

अम्बेडकरनगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस (police ) मुठभेड़ में डेढ़ लाख का इनामी बदमाश मोहम्मद लईक घायल हुआ है। बदमाश की गोली से टाण्डा SHO भी घायल हो गए है। बदमाश का दूसरा साथी भी गिरफ्तार कर लिया गया है। घायल बदमाश के कब्जे से लूट के 20 लाख रूपये भी बरामद हुए है।

Corona: बहराइच में 5 और मरीज मिलने से मचा हड़कंप

Related News
1 of 838

बता दें कि 8 माह पूर्व टाण्डा के ICICI बैंक में दिनदहाड़े हुई 42 लाख रुपये की डकैती में मुख्य अभियुक्त है। घायल बदमाश पुलिस (police ) को काफी अर्से से मोहम्मद लईक की तलाश थी। इसके पहले लखनऊ और कानपुर में भी लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दे चुका है। फिलहाल घायल बदमाश और टाण्डा SHO का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

ये भी पढ़ें..देश में दो हफ्ते के लिए और बढ़ा Lockdown…

(रिपोर्ट- कार्तिकेय द्विवेदी, अम्बेडकरनगर)

Comments
Loading...