BJP विधायक ‘अविनाश त्रिवेदी’ की दबंगई, आरोपी को बचाने के लिए पुलिसकर्मियों से की मारपीट

0 43

लखनऊ– सीएम योगी के सख्त रवैये के बावजूद यूपी में बीजेपी विधायकों की गुडंई कम होने का नाम नही ले रही है। ताजा मामला लखनऊ के झूलेलाल पार्क का है। जहां आरोपी प्रशांत मिश्रा की गिरफ्तारी करने पर बीकेटी विधायक अविनाश त्रिवदी ने पुलिस वालों से धक्का मुक्की कर, बदसलूकी करने लगे।

इसी बीच आरोपी मौके का फायदा उठाकर विधायक अविनाश त्रिवेद के गुर्गो संग फरार हो गया। बता दें आरोपी प्रशांत मिश्रा के खिलाफ बीते दिनों लखनऊ यूनिवर्सिटी में हुए बवाल के खिलाफ कोर्ट ने गैर-जमानती वारंट जारी किया है।

Related News
1 of 1,457

यह सब अटल जी की अस्थि विसर्जन के कार्यक्रम के बाद का है। जहां झूलेलाल वाटिका में अस्थि विसर्जन कार्यक्रम के बाद हसनगंज कोतवाली के एलयू चौकी प्रभारी अभय सिंह ने लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र नेता प्रशांत मिश्रा को गिरफ्तार करने की कोशिश की। 

दरअसल प्रशांत मिश्रा के खिलाफ एनबीडब्लू वारंट जारी है। पुलिस को लंबे समय से प्रशांत मिश्रा की तलाश थी। गिरफ्तार न कर पाने के कारण अदालत भी पुलिस को लगातार फटकार लगा रही थी। इसके बाद जैसे ही पुलिस ने आरोपी को भाजपा विधायक अविनाश त्रिवेद व उसके गुर्गो के साथ देखा उसने प्रशांत को हिरासत में लेने की कोशिश की लेकिन विधायक व उसके गुर्गो ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट- कर बदसलूकी करने लगे।

जिसका फायदा उठाकर आरोपी प्रशांत वहां से फरार हो गया। चूकि मामला सत्तारूढ़ दल के प्रभावशाली विधायक के दल का है। लिहाजा पुलिस अब इस मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नही है। वहीं इस घटना पर यूपी बीजेपी के प्रवक्ता डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि इस प्रकरण में कोई भी दोषी हो वह चाहे कितना भी बड़ा ताकतवर को उसे बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने दावा किया जांच के बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Comments
Loading...