Philippines Earthquake: फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का जोरादर भूकंप, कई इमारतें गिरीं, सुनामी का अलर्ट

128

Philippines Earthquake: फिलीपींस में सोमवार सुबह भूकंप के ज़ोरदार झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.8 मापी गई। यह इतना शक्तिशाली था कि कई इमारतें ढह गईं। भूकंप के बाद फिलीपींस-इंडोनेशिया (Indonesia) और जापान (Japan) के कुछ हिस्सों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की गई। अधिकारियों ने तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को तुरंत सुरक्षित और ऊंचे स्थानों पर जाने की सलाह दी है। फिलीपींस की भूकंप विज्ञान एजेंसी के अनुसार, भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई पर था, जबकि USGS ने इसकी गहराई 55 किलोमीटर दर्ज की।

Philippines Earthquake: भूकंप से कई इमारतें ढही

यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के अनुसार, भूकंप सुबह 5:07 बजे (भारतीय समयानुसार) आया। इसका केंद्र मिंडानाओ द्वीप पर जनरल सैंटोस शहर से लगभग 13 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में था। फिलीपींस पुलिस की माने तो भूकंप से अब तक तीन लोगों की मौत हुई है और पांच अन्य घायल हुए हैं। अधिकारियों का कहना है कि 37 इमारतें क्षतिग्रस्त हुई हैं; इनमें ज़्यादातर दुकानें, ऑफिस और व्यावसायिक इमारतें शामिल हैं। पैसिफिक सुनामी वार्निंग (Tsunami Warning) सेंटर ने चेतावनी दी है कि फिलीपींस के कुछ तटीय इलाकों में 3 मीटर तक ऊंची लहरें उठ सकती हैं। वहीं, इंडोनेशिया और मलेशिया के तटीय इलाकों में 1 मीटर तक ऊंची लहरें उठने का खतरा है।

फिलीपींस पुलिस के अनुसार, कई इमारतें प्रभावित हुई हैं और राहत व बचाव कार्य जारी हैं। शहर के कुछ हिस्सों में बिजली गुल हो गई। झटके इतने तेज़ थे कि लोग अपने घरों और कार्यालयों से बाहर सड़कों पर निकल आए। जनरल सैंटोस शहर प्रशासन ने तस्वीरें जारी की हैं जिनमें दुकानों और इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा है।

Tsunami Warning: सुनामी की चेतावनी

Related News
1 of 31

भूकंप का असर फिलीपींस और जापान तक महसूस किया गया। इंडोनेशिया के उत्तरी सुलावेसी और उत्तरी मलुकु क्षेत्रों में झटके महसूस किए गए। मनाडो शहर के निवासियों ने बताया कि झटके काफी तेज़ थे। इंडोनेशिया की मौसम विज्ञान और भू-भौतिकी एजेंसी, BMKG ने अपने उत्तर-पूर्वी तट के लिए सुनामी (Tsunami) की चेतावनी जारी की है। मलेशिया के कुछ तटीय इलाकों में भी एक मीटर तक ऊंची लहरें उठने की संभावना है।

जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने इबाराकी प्रान्त से लेकर ओकिनावा प्रान्त तक के दक्षिणी तटीय इलाकों के लिए सुनामी की सलाह जारी की है। अमेरिकी सुनामी चेतावनी प्रणाली ने गुआम के लिए भी चेतावनी जारी की है। हालांकि, अमेरिकी एजेंसियों ने साफ़ किया है कि अमेरिका और कनाडा के प्रशांत तटों पर सुनामी का कोई ख़तरा नहीं है। हवाई के लिए भी किसी ख़तरे की पुष्टि नहीं हुई है।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...